{"_id":"64cab9280f0d4e1fdc07a184","slug":"17-lakh-cheated-from-two-people-in-the-name-of-sending-abroad-mohali-news-c-71-1-mli1002-3722-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से 17 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से 17 लाख ठगे
विज्ञापन
मोहाली। दो अलग-अलग मामलों में विदेश भेजने के नाम पर दो व्यक्तियों से 17 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दो विभिन्न मामलों में पांच लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में शिकायतकर्ता पीयूष शर्मा वासी जालंधर ने सोहाना पुलिस को बताया कि आरोपी संजय सिंह और उसकी पत्नी अर्पणा सरगोता वासी सेक्टर-106 हिल इमार विला मोहाली ने उसे कनाडा की पीआर दिलाने के लिए साढ़े तेरह लाख रुपये लिए। उन्होंने कनाडा न भेजने पर ब्याज समेत रुपये वापस करने का वादा किया था पर आरोपियों ने न ही कनाडा भेज और न ही उसके दिए हुए रुपये वापस किए। आरोपियों से पैसे मांगने पर वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। इस तरह आरोपियों ने उसके साथ 13 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की।
दूसरे मामले में शिकायतकर्ता अजय कुमार वासी गांव हसनपुर जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा ने फेज-11 पुलिस को बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह, दमनप्रीत कौर कुलदीप सिंह वासी फेज-11 ने वर्क परमिट पर सिंगापुर भेजने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने न उसे विदेश भेजा और न ही उसके रुपये और पासपोर्ट भी वापस नहीं किया। इस तरह आरोपी ने उससे साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों पीड़ितों ने इस संबंध में एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। इसकी जांच एसपी हेडक्वार्टर ने करके एसएसपी को सौंपी। इसके बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने डीए लीगल की सलाह लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस अभी सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।