फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पानी की उचित निकासी न होने से बना हादसों का खतरा

पानी की उचित निकासी न होने से बना हादसों का खतरा

Fri, 15 Mar 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
पानी की उचित निकासी न होने से बना हादसों का खतरा
बारिश का पानी भरने से सड़क के बीच से होकर स्कूल जाते हैं विद्यार्थी
विज्ञापन

पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से बना रहता है हादसों का खतरा
कुराली-चंडीगढ़ मार्ग पर खालसा स्कूल के सामने बनी मुश्किल स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। कुराली-चंडीगढ़ मार्ग पर खालसा स्कूल के सामने बरसाती पानी की निकासी का सही प्रबंध न होने से जहां लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं सड़क पर भरा पानी हादसों को न्योता दे रहा है। शहरवासियों ने पानी निकासी के लिए ठोस प्रबंध करने की मांग की है।
चनालो से लेकर शहर के बस स्टैंड तक के बरसाती पानी की निकासी के लिए काउंसिल ने नाले बनवाए हुए थे, लेकिन सीवरेज लाइन डालने के दौरान इन्हें तोड़ दिया गया। पाइपों का आकर छोटा व लेवल सही न होने कारण काफी समय से बरसाती पानी की निकासी ठप होकर रह गई है। सड़क किनारे कई दिन तक पानी के छप्पड़ बने रहते हैं। छप्पड़ वाली जगह के सामने स्कूल होने कारण बच्चे सड़क के बीच से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं, ऐसे में हादसा होने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन


नाले बनाने के लिए प्रस्ताव पास करवाया, शुरू नहीं हुआ काम
पार्षद बहादुर सिंह ओके ने बताया कि वे शुरू से ही सड़कों के किनारों पर भरने वाले पानी की समस्या को उठाते रहे हैं लेकिन अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों तरफ नाले बनाने के लिए 43-43 लाख रुपये के प्रस्ताव पास करवा चुके हैं लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती हैं डीसी
डिप्टी कमिश्नर मोहाली गुरप्रीत कौर सपरा ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। उन्होंने सड़क व वर्मों की हालत खस्ता होने की जांच करवाने व इनकी हालत सुधारने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी करने का भरोसा दिया।
फोटो कैप्शन: कुराली-चंडीगढ़ रोड पर जमा हुए पानी के कारण सड़क के बीच से होकर स्कूल जाते बच्चे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed