फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मिल्क प्लॉट का दूध उत्पादों ने किया घेराव

मिल्क प्लॉट का दूध उत्पादों ने किया घेराव

Fri, 25 Jan 2019 01:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
मिल्क प्लॉट का दूध उत्पादों ने किया घेराव
गांव की दूध उत्पादक सोसायटियों का रिकॉर्ड ऑनलाइन करने का कर रहे थे विरोध
विज्ञापन

दूध की फैट की गई है तय, जो मानकों पर दूध नहीं उतरेगा उसे नहीं खरीदेगा वेरका
अगर वेरका मैनेजमेंट ने लोगों की मांग नहीं मानी तो दिन रात का संघर्ष किया जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। वेरका मिल्क प्लांट की तरफ से गांवों की दूध उत्पादक सोसायटियों का सारा कारोबार आनलाइन करने का विरोध शुरू हो गया है। वीरवार को नौजवान सभा और पंजाब राज्य दूध उत्पादक यूनियन की तरफ से प्लांट का वीरवार को घेराव किया गया। धरने को संबोधित करते हुए सभा के नेता जगमनदीप सिंह और जसविन्दर सिंह ने कहा कि वेरका मिल्क प्लांट मोहाली की ओर से गांवों की दूध उत्पादक सोसायटियों का सारा कारोबार आनलाइन किया जा रहा है। जिस के तहत दूध उत्पादकों के लिए अनावश्यक शर्तों रखी गई हैं कि गाय के दूध की फैट 3.3 से ले कर 4.5 तक होनी चाहिए। इसी तरह भैंस के दूध की फैट 5.5 से ले कर 10.0 तक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वेरका मिल्क प्लांट की तरफ से यह हिदायतें दी जा रही हैं कि जो दूध उक्त मापदंड के अनुसार नहीं आएगा वह नहीं लिया जाएगा। धरने के दौरान यूनियन नेताओं ने कहा कि अगर यह मापदंड जबरदस्ती लागू किया गया तो मोहाली इलाके के 70 प्रतिशत दूध उत्पादकों का दूध इस मापदंड अधीन नहीं आएगा। पंजाब के लोगों ने वेरका प्लांट के प्रबंधकों के कहने पर एचएफ नसल की गायें खरीदी हुई है। इसलिए इनका दूध ज्यादा होने के कारण इसमें फैट कम है। इसलिए उनकी मांग है कि मिल्क प्लांट की ओर से दूध उत्पादकों का आनलाइन कारोबार बंद किया जाए और दूध की फैट संबंधी नया मापदंड न अपनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उन की माँगों न मानें गई तो आने वाले दिनों में वेरका मिल्क प्लांट के आगे दिन रात का धरना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed