फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोहाली के दो फेजों में कूड़े के सेग्रीगेशन का प्रोजेक्ट कामयाब

मोहाली के दो फेजों में कूड़े के सेग्रीगेशन का प्रोजेक्ट कामयाब

Fri, 05 Jul 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
मोहाली के दो फेजों में कूड़े के सेग्रीगेशन का प्रोजेक्ट कामयाब
मोहाली। नगर निगम ने शहर के दो फेजों में सूखे और गीले कूड़े के सेग्रीगेशन प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक तरीके से चलाने का दावा किया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि लोग भी इस प्रोजेक्ट में निगम का पूरा साथ दे रहे हैं। लोग गीला व सूखा कूड़ा पहले ही अलग रखते हैं। साथ ही वेस्ट कलेक्टर्स को अलग-अलग ही दे रहे हैं। नगर निगम के कमिश्नर भूपिंदरपाल सिंह ने सभी शहरवासियों से अपील की है की वे कूड़े को इधर उधर न फेंकें। घर में गीला-सूखा कचरा अलग-अलग रखें व अलग-अलग ही वेस्ट कलेक्टर्स को दें ताकि अपने शहर को कचरा मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन

नगर निगम के सेक्रेटरी रंजीव कुमार ने बताया की निगम ने यह मुहिम फेज 9, 10 में चलाई है। इन दोनों फेजों में तीन चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर्स की देखरेख में 25 मई से सुबह छह बजे से घर-घर जाकर लोगों को गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए अभियान चलाया था ताकि यहां से निकलने वाले कूड़े को संसाधन में बदला जा सके व डंप पर ले जाने की जरूरत ही न पड़े। जो लोग कचरा मिक्स दे रहे हैं, उनके घर के सामने ही अलग-अलग करके उन्हें इस बारे में समझाया जा रहा है। ज्वाइंट कमिश्नर कनु थिंद ने बताया की सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 व एनजीटी के अनुसार हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखे।
विज्ञापन


उत्तम गुणवत्ता वाली खाद की जाती है तैयार
नगर निगम के इस अभियान में सहयोग कर रहे पीएमआईडीसी चंडीगढ़ के सहायक निदेशक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि कुल कचरे का करीब 60 फीसदी फलों व सब्जियों के छिलके, चाय पत्ती, बासी खाना, अंडे के छिलके व पेड़ों के पत्ते और गलनशील कचरा होता है। इससे उत्तम गुणवत्ता की जैविक खाद तैयार की जाती है। घर में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने से दो-तीन दिन तक बदबू नहीं आती व वेस्ट कलेक्टर्स भी बीमारी से बच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed