{"_id":"5d1674348ebc3e3cde204b5d","slug":"156175260816-mohali-news185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर ने नहीं भरा लाखों का बिल, पावरकॉम ने काटा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर ने नहीं भरा लाखों का बिल, पावरकॉम ने काटा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। खरड़ व आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में टाउनशिप कालोनियों का निर्माण हो रहा है और लोग अपनी उमर भर की कमाई कोठियां बनाने में लगा रहे हैं। परंतु बिल्डर लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न करवाकर उनका शोषण कर रहे हैं। एक बिल्डर ने लाखों रुपये का बिल नहीं भरा तो पावरकॉम ने बिजली कनेक्शन काट दिया, जिससे सभी घर अंधेरे में डूब गए और गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरडब्ल्यूए के जनरल सचिव ने बताया कि हालांकि बाद में बिल्डर ने 30 लाख के बिल में से 10 लाख रुपये जमा करा दिए। इसके बाद पावरकॉम ने बिजली सप्लाई चालू की।
बिल्डर ने खरड़ में एक सेक्टर बनाकर बनाया है, जिसमें लगभग 200 घर बन चुके हैं। लोगों का आरोप है कि कई सालों से उन्हें पीने के पानी, बिजली, सड़कों तथा सीवरेज के लिए परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सेक्टर के रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बलवंत सिंह, उपप्रधान सविंदर सिंह भिंडर, जनरल सचिव पंकज चौहान, कैशियर बीके शर्मा, मनजीत सिंह तथा दीदार सिंह आदि ने बताया कि मकान मालिक तकनीकी कारणों के कारण अपना बिजली का मीटर लगाने में असमर्थ हैं जिस कारण वह हर महीने अपना बिल बिल्डर के दफ्तर में जमा करवाते हैं। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि पावरकॉम ने सेक्टर का बिजली कनेक्शन इसलिए काट दिया, क्योंकि बिल्डर द्वारा बिजली बिल के लाखों रुपये की अदायगी नहीं की गई, जबकि मकान मालिक हर महीने अपना बिल बिल्डर के दफ्तर में जमा करवा देते हैं।
उन्होंने बताया कि बिल्डर द्वारा बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर दिए हुए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि पावरकॉम द्वारा इस सेक्टर का बिजली का कनेक्शन बिल का भुगतान न होने के कारण काटा हो। उन्होंने कहा कि बिजली न आने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रधान ने बताया कि एसोसिएशन के सदस्य कई बार बिल्डर को अपनी समस्याओं के संबंध में मिल चुके हैं, परंतु बिल्डर द्वारा लोगों की कोई सुनवाई नहीं की जा रही, जिस कारण लोग कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बिल्डर को चेतावनी दी कि यदि लोगों को समय पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई गईं तो एसोसिएशन द्वारा बिल्डर के दफ्तर का घेराव किया जाएगा।