फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ

नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ

Tue, 25 Jun 2019 01:52 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ
मोहाली। सेक्टर-78 स्थित मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सोमवार को छठी नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर ने किया। चैंपियनशिप में महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए गवर्नर ने कहा कि विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को इस आयोजन के लिए एक साथ देखकर खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि फेडरेशन ने दिव्यांगों के बीच खेल को लोकप्रिय बनाने का काम किया है। इससे भारत को अंतरराष्ट्रीय पैरा ओलंपिक खेलों के मानचित्र पर लाया जा सकता है। उन्होंने व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन को 2015 में इंटरनेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन द्वारा मान्यता दिए जाने पर भी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

गवर्नर ने फेडरेशन की प्रेसिडेंट पी माधवी लाथा व महासचिव कल्याणी राजारमन व उनकी टीम को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 23 राज्यों में व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम का गठन खेल बिरादरी के लिए उपलब्धि है। गवर्नर ने डब्ल्यूसीबीबी पुरुषों की टीम द्वारा लेबनान में हुए हनाना लाहौद अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर टूर्नामेंट 2019 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरेशन की महासचिव कल्याणी राजारमन ने फेडरेशन के प्रयासों और आयोजनों से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीजीएम राणा आशुतोष कुमार सिंह, सीआरपीएफ के डीआईजी सुनील थोरपे, पैराप्लैजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर मोहाली के डायरेक्टर कर्नल गुलजीत चड्ढा, ब्रिटिश डिप्टी हाईकमिश्नर एंड्रयू ऐरे, डिपार्टमेंट ऑफ यूथ एंड स्पोर्ट्स पंजाब के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संजय कुमार के अलावा फेडरेशन के पदाधिकारी व खिलाड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed