{"_id":"5d0d3f668ebc3e7f172f9c0c","slug":"15611492709-mohali-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार लोगों ने सेहत मंत्री के साथ किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार लोगों ने सेहत मंत्री के साथ किया योग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेक्टर-78 स्थित मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम में शुक्रवार को मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत लोगों को दिल के रोगों के खिलाफ जागरूक करने के लिए राज्य स्तरीय समागम करवाया गया। इसमें सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए, जबकि अतिरिक्त मुख्य सचिव सेहत व परिवार भलाई पंजाब सतीश चंद्रा, विशेष सचिव सेहत व परिवार भलाई पुनीत गोयल व डीसी गिरिश दियालन समेत तीन हजार लोग भी शामिल हुए।
मंत्री सिद्धू ने कहा कि सेहतमंद जिंदगी के लिए योग रोजाना जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है। स्कूलों में योग के इंस्ट्रक्टर लगाने की योजना विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को कई तरह की बीमारियां अपनी चपेट में ले रही हैं। उन्होंने बीमारियों को योग से दूर करने की नसीहत लोगों को दी। समागम में 50 स्कूलों व 30 कॉलेजों के विद्यार्थियों के अलावा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी व रयात व बाहरा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान करीब 30 इंस्ट्रक्टर भी मौजूद रहे। प्रोग्राम में हिस्सा लेने वालों को पौधे वितरित किए गए, ताकि वह वातावरण को शुद्ध रखने में सहयोग दे पाएं। सेहत मंत्री ने सतीश चंद्रा, पुनीत गोयल व डीसी गिरीश दियालन का सम्मान किया। इस दौरान डायरेक्टर स्टेट फूड एंड ड्रग टेस्टिंग डॉ. राकेश कुमार, अतिरिक्त कमिश्नर अमरदीप सिंह बैंस, एसडीएम मोहाली जगदीप सहगल, सहायक कमिश्नर यशपाल शर्मा, वनमंडल अफसर गुरअमनप्रीत सिंह, सचिव आरटीए सुखविंदर कुमार, डीईओ सेकेंडरी हिम्मत सिंह हुंदल, सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन, कार्यकारी जिला खेल अफसर सुरजीत सिंह व अलग-अलग विभागों के अधिकारी व सारे लोगों ने आयुर्वेदिक अफसर डॉ. अनु शारदा के दिशा निर्देश पर योग आसन किए। इस मौके पर एसपी हरविंदर सिंह विर्क, तहसीलदार सुखविंदर कौर, सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं रूपिंदर कौर व नेहरू युवा केंद्र के जिला यूथ कोआर्डिनेटर परमजीत सिंह हाजिर थे।