{"_id":"5d000cd7bdec220774415d30","slug":"15602843661575-39-mohali-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी की ई नीलामी से पुडा ने कमाए 75.39 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी की ई नीलामी से पुडा ने कमाए 75.39 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। पुडा व उसकी विभिन्न इकाइयों द्वारा पंजाब के विभिन्न शहरों में की गई प्रॉपर्टी की ई नीलामी को शानदार रिस्पांस मिला है। नीलामी से पुडा ने करीब 75.39 करोड़ रुपये की कमाई की है। गमाडा ने नीलामी से अपने अधीन आने वाले एरिया से 30 करोड़ का राजस्व कमाया है। वहीं, विभाग द्वारा अब जुलाई में प्रॉपर्टी की नीलामी की जाएगी। इसमें भी सभी लोग बोली लगा पाएंगे।
जानकारी के मुताबिक ई नीलामी में पुडा ने अपने अधीन आने वाले एरिया से 21.76 करोड़ रुपये कमाए हैं। पुडा द्वारा अमृतसर, गुरदासपुर, मलोट, नाभा व बठिंडा में स्थित एक कामर्शियल चंक साइट, रिहायशी प्लाट व बूथ बेचा था। इसी तरह बठिंडा की एक चंक साइट को सबसे अधिक कीमत 14.78 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया। गमाडा आईटी सिटी मोहाली व मोहाली स्थित औद्योगिक साइटों व राजपुरा स्थित एक औद्योगिक प्लाट नीलाम करने में सफल रहा है। इसके अलावा मोहाली के अलग-अलग सेक्टरों में स्थित बूथ और रिहायशी प्लाट नीलाम किए गए। इसके अलावा लुधियाना के अलग-अलग स्थानों में स्थित एससीओ, रिहायशी प्लाटों व बूथों की नीलामी से गलाडा ने 10.10 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, बठिंडा विकास अथॉरिटी की तरफ से 5.42 करोड़ रुपये, अमृतसर विकास अथॉरिटी की तरफ से 4.58 करोड़ का राजस्व कमाया गया। बठिंडा विकास अथॉरिटी व अमृतसर विकास अथॉरिटी की तरफ से की गई प्रॉपर्टी की नीलामी के दौरान एससीएफ, एससीएस, बूथ व रिहायशी प्लाटों पर लोगों ने दिल खोल कर दांव लगाए। इसी तरह पटियाला विकास अथॉरिटी की तरफ से 3.53 करोड़ रुपये के एससीओ व बूथ नीलाम किए गए।