{"_id":"68af6f3851f40ad5c1002f3b","slug":"1525-crores-cheated-by-uploading-photos-on-porn-sites-six-named-mohali-news-c-71-1-mli1010-132845-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पोर्न साइटों पर फोटो अपलोड कर सवा 15 करोड़ ठगे, छह नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पोर्न साइटों पर फोटो अपलोड कर सवा 15 करोड़ ठगे, छह नामजद
विज्ञापन
मोहाली। स्टेट साइबर क्राइम पुलिस के पास एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें कुछ युवक-युवतियां भारत में प्रतिबंधित साइट का इस्तेमाल करके पोर्नोग्राफी विशेष रूप से अश्लील सामग्री के निर्माण से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। यह गिरोह अब तक 15.5 करोड़ रुपये तक की ठगी कर चुका है। यह मामला इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह के बयान पर छह लोगों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम में दर्ज किया गया है। आरोपियों को आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत नामजद किया गया है। इनमें मनकीरत कौर निवासी लुधियाना, दिलजोत कौर निवासी फरीदकोट, मोहम्मद अनस निवासी मलेरकोटला, आरजू मट्टो निवासी बटाला, परविंदर कौर निवासी अंबाला कैंट, गुरचरन सिंह सिद्धू निवासी बठिंडा के रूप में हुई है।
आरोपियों ने स्ट्रिपचैट पर अपना अकाउंट बनाया और पोर्नोग्रॉफी प्रतिबंधित वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दी, जहां उन्होंने अपने गुप्तांग दिखाए। उन्हें टोकन के रूप में भुगतान किया गया, उन्होंने इस राशि को फिर सनक्रिप्टो में ट्रांसफर कर दिया, जिसके माध्यम से उन्होंने इन टोकन को यूएसडीटी में बदल दिया। उन्होंने अपने बैंक खातों में राशि का भुगतान प्राप्त करने के लिए यूएसडीटी को आगे बेच दिया। आरोपी महिलाओं ने अक्तूबर-2023 में स्ट्रिपचैट पर अपना अकाउंट बनाया और उक्त वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दी, जहां उसने बिना चेहरे के अपने गुप्तांग दिखाए। इनको यूएसडीटी में भुगतान मिला, जिसे उसने डेल्टा एप के माध्यम से भारतीय रुपये में बदला और भुगतान को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिया। चार संदिग्ध अभी तक प्रारंभिक पूछताछ में शामिल नहीं हुए हैं। साइबर पुलिस ने शिकायत की सामग्री, प्राप्त जानकारी और अब तक की गई प्रारंभिक जांच के अवलोकन पर आईटी अधिनियम 2000 की धारा 67ए के तहत उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी दो निजी वॉलेट की सेवाओं का उपयोग कर रहे थे और वयस्क सामग्री के निर्माण के लिए पारिश्रमिक के रूप में विभिन्न वीडीए प्लेटफॉर्म पर भारतीय उपयोगकर्ताओं को वर्चुअल डिजिटल एसेट्स भेज रहे थे। विस्तृत विश्लेषण करने पर, विभिन्न वीडीए एसपी प्लेटफॉर्म पर 103 उपयोगकर्ता पाए गए और उक्त ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए वयस्क अश्लील सामग्री के निर्माण के लिए उन्हें लगभग 15.5 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है।