{"_id":"5c4a169abdec22736a768b22","slug":"151548359322-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की पाठशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालयन स्कूल नयागांव में आयोजित अमर उजाला पुलिस की पाठशाला आयोजित
प्रोग्राम में विद्यार्थियों को पुलिस से जुड़ी कई सेवाओं बारे समझाया गया
बच्चों के सवालों के जवाब भी दिए,
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। अब लोगों को किसी चीज के चोरी या पुलिस से करेक्टर वेरीफिकेशन करवाने के लिए पुलिस थानों या सांझ केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बल्कि लोग घर बैठे मोबाइल पर अंगुलियां घुमाते ही यह सब कर पाएंगे। पंजाब पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए एक सांझ मोबाइल एप तैयार की है। जिससे यह संभव हो पाएगा। यह जानकारी वीरवार को नयागांव स्थित हिमालयन पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला में सांझ केंद्र के सब डिवीजन सांझ केंद्र मोहाली सिटी एक मोहाली के इंचार्ज बलजीत सिंह ने दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि अब समय बदल गया है। ऐसे में पुलिस भी समय के साथ बदल गई है। बच्चे इस तकनीक के बारे में अपने पैरेंट्स को भी बताएं। अब थाने के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। अब पुलिस हरदम लोगों के साथ रहती है। उन्होंने बताया इस एप में कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। इसके लिए एक राशि तय की है। ऑनलाइन ही लोग इसे हासिल कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि एप के जरिए अठारह तरह की सेवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बच्चों को कहा कि इस सेवा का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि वह पढ़ाई के साथ साथ गेम्स में हिस्सा लें। इस मौके पर सांझ केंद्र की टीम मेंबर व पुलिस मुलाजिम सेंरद्र कुमार, विक्रम सिंह व शविंदर सिंह व स्कूल प्रिंसिपल बीएस चौहान, स्कूल टीचर पुष्पा देवी, सिमरन कौर, अनु वैद्य और कविता हाजिर थी।
अब शक्ति एप बनेगी लोगों के लिए वरदान
सब डिवीजन सांझ केंद्र सिटी एक मोहाली की गुरमीत कौर ने विद्यार्थियों को बताया कि लड़कियों की सुरक्षा के लिए पुलिस की तरफ से एक शक्ति एप तैयार की है। यह एप लड़कियों के लिए वरदान है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। एप में पुलिस के नंबर के अलावा दस अन्य लोगों के नंबर फीड किए जा सकते हैं। जब भी आप मुश्किल तो एप पर लिखे हेल्प बटन को दबाने से तुरंत पुलिस को और आपके जानकारों को आपकी सारी जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद पुलिस सहायता मिल पाएगी।
विज्ञापन
एग्जाम फोबिया से बचने के टिप्स दिए
समागम में बच्चों को एग्जाम फोबिया से बचने के टिप्स भी दिए गए हैं। इस दौरान सांझ केंद्र की टीम ने विद्यार्थियों को समझाया कि वह अपनी पढ़ाई को हिस्सों में बांटें। साथ ही उसके लिए समय तय करे। जिसके बाद पूरा मन लगाकर स्टडी करे। उन्हें इससे सफलता मिलेगी। वहीं, कुछ चीजें वैसे याद नहीं हो रही है, उन्हें लिखकर याद करें।
किराएदारों व स्ट्रेंजर वेरीफिकेशन पर दिया जोर
इस दौरान सांझ केंद्र की टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि इलाके में काफी लोग बाहरी राज्यों के रह रहे हैं। ऐसे में मकान मालिकों की जिम्मेदारी बनती है कि उनकी वेरीफिकेशन करवाएं। इसके अलावा कोई इलाके में स्ट्रेेंजर रह रहा है। उसकी वेरीफिकेशन हो सकती है। उन्होंने लोगों से उक्त सेवाओं का पूरा लाभ उठाने की अपील की है। इसके अलावा विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए गए।
ऐसे प्रोग्राम विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद
स्कूल प्रिंसिपल बीएस चौहान ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रोग्राम विद्यार्थियों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। वहीं, इससे विद्यार्थियों को काफी कुछ सीखने को मिलता है।