फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   15 youths surrounded and beat up a person who went to take a ride, looted the car and ran away

Mohali News: सवारी लेने गए व्यक्ति को 15 युवकों ने घेरकर पीटा, कार लूटकर हुए फरार फोन, सोने की अंगूठी, चांदी की चैन, ब्रेसलेट और आठ हजार नकदी सहित दस्तावेज भी ले गए सवारी लेने गया था व्यक्ति, ने मारपीट करते हुए की लूटपाट

Fri, 16 Feb 2024 07:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
15 youths surrounded and beat up a person who went to take a ride, looted the car and ran away
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। दोस्त के कहने पर सवारी लेने गए एक व्यक्ति को 15 लड़कों ने घेरकर बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसकी गाड़ी, फोन, सोने की अंगूठी, चांदी की चैन, ब्रेसलेट और आठ हजार नकदी के साथ अन्य दस्तावेज लूटकर भाग गए। घायल को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में सोहाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल राकेश अटवाल वासी शिमला ने बताया कि वीरवार को वह चंडीगढ़ में सेक्टर-11 में अपने भांजे के घर आया था। उसी शाम जब वह शिमला के लिए निकलने लगा तो उसके दोस्त का शिमला से फोन आया जो शिमला में गाइड का काम करता है। उसने उसे कहा कि वह अकेला गाड़ी में आ रहा है तो उसकी तीन सवारी को भी मोहाली से शिमला के लिए ले आए। इस बात के लिए वह मान गया और सवारी को लेने फेज-3बी1 जनता मार्केट के पास चला गया। शाम करीब छह बजे जब वह सवारियों का फोन कर इंतजार कर रहा था। तभी उसके सामने से चार युवक मोटरसाइकिल से उतरे उनके हाथ में डंडे और तेजधार हथियार मौजूद थे। उन्होंने उसे आते ही मारना शुरू कर दिया। जब उसने बचाव के लिए भागने की कोशिश की तो दस-ग्यारह लड़के वहां आ गए। उन्होंने उसे पकड़ लिया और पीटने लगे। इसके बाद उसका आईफोन 13 प्रो, एक सोने की अंगूठी, चांदी की चैन और ब्रेसलेट और उसका बटुआ जिसमें आठ हजार नकदी और अन्य दस्तावेज मौजूद थे।
विज्ञापन

इसके बाद चार लड़कों ने उसे उसी की गाड़ी में जबरन बिठा लिया और कहीं वहां से जाने लगे। इस पर उसने पीछे बैठे एक लड़के को धक्का मारा और गाड़ी से कूद गया। बाद में वह उसकी गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गए। उसकी आंख और सिर से काफी खून बह रहा था। उसे कुछ साफ नहीं दिख रहा था। जैसे तैसे उसने किसी व्यक्ति का फोन मांग कर अपनी पत्नी को पूरी घटना के बारे में सूचित किया। इसके बाद उसकी पत्नी ने अपने जीजा बलवंत घाई को फोन किया, जो चंडीगढ़ के सेक्टर-14 में रहते हैं। उन्होंने मौके पर पहुंच कर उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी बाईं आंख में गहरे घाव आए हैं। इस पर उन्होंने सोहाना थाना पुलिस शिकायत दर्ज करवा दी, जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed