{"_id":"65c2b92ed02ba2f7540dfe56","slug":"15-out-of-16-proposals-passed-including-construction-of-new-tube-wells-and-roads-in-kharar-mohali-news-c-71-1-spkl1001-111230-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खरड़ में नए ट्यूबवेल और सड़कें बनाने समेत कुल 16 में से 15 प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खरड़ में नए ट्यूबवेल और सड़कें बनाने समेत कुल 16 में से 15 प्रस्ताव पास
विज्ञापन
खरड़। शहर में विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद की बैठक मंगलवार को प्रधान जसप्रीत कौर लौंगिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें खरड़ के समूह 27 वार्डों में विकास कार्यों को लेकर नए ट्यूबवेल लगाने के साथ सड़कें बनाने समेत कुल 16 में से 15 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। इन पर करीब 48 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस मौके पर जब परिषद के आउटसोर्स कर्मचारियों को चंडीगढ़ की तर्ज पर डीसी रेट पर वेतन देने संबंधी प्रस्ताव पढ़कर सुनाया गया तो समूह पार्षदों ने एक सुर में इस प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर उक्त आउटसोर्स कर्मचारियों को चंडीगढ़ का डीसी रेट देना है तो अन्य सभी कर्मचारियों को भी दिया जाए।
इस संबंधी नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनवीर सिंह गिल ने पार्षदों को बताया कि उक्त आउटसोर्स कर्मचारी एक मंत्री के साथ लगे हुए हैं, इसलिए इस प्रस्ताव को मीटिंग में रखा गया था। लेकिन पार्षदों द्वारा इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया। पार्षद राजवीर सिंह राजी ने परिषद प्रधान को संबोधित करते हुए कहा कि नगर परिषद की शहर में पड़ी अलग-अलग शामलात जमीनों को ध्यान में रखते हुए लोगों की ओर से किए गए अवैध कब्जों को हटाया जाए।
किन्नरों को बधाई के 2100 से 3100 रुपये निर्धारित
इसके अलावा गांव बडाली में संत बाबा रतन सिंह यादगारी गेट बनाने और रेलवे रोड़ खरड़ का रखरखाव करने संबंधी प्रस्ताव पास कर दिए गए हैं। साथ ही खरड़ शहर में किन्नर भाईचारे की ओर से लोगों से जबरदस्ती बधाई लेने के बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए हाऊस में एक प्रस्ताव लाया गया कि किन्नरों की ओर से शहर में किसी भी घर में विवाह आदि समारोह के बाद 3100 और लड़के के जन्म के अवसर पर 2100 रुपये ही बधाई ली जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा डंपिग ग्राउंड में पड़े कूड़े का निपटान करने संबंधी प्रस्ताव पर पार्षद गोबिंदर सिंह चीमा की ओर से पिछले साल दो करोड़ रुपये की लागत से कूड़ा उठाने के पास हुए प्रस्ताव का मुद्दा उठाया गया और कहा गया कि इतने ज्यादा पैसे खर्च करने के बाद भी कूड़े का कोई हल डंपिग ग्राउंड में होता दिखाई नहीं दे रहा है। सभी पार्षदों की ओर से इस डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के निपटारे को देखते हुए इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया। हाऊस की ओर से फायर ब्रिगेड स्टेशन के लिए छोटी गाडियां खरीद करने और फायर स्टेशन के फायर स्टाफ को वर्दी देने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
इस मीटिंग में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों द्वारा मकानों के आगे बनाए गए रैंप और सड़कों के किनारे खाली पड़े प्लाॅटो में लोगों की ओर से खोखे और शैड बनाने को रोकने का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया। हाऊस द्वारा वाटर सप्लाई योजना के तहत गांव जंडपुर, गांव भागोमाजरा, गांव खूनीमाजरा, गांव छज्जू माजरा तथा हरलालपुर का चार्ज नगर परिषद को सौंपने संबंधी भी प्रस्ताव पास कर दिया गया। गांव रडियाला में लगने वाले बिजली ग्रिड की जगह तबदील करने तथा नगर परिषद की सीमा में लगने वाले बिजली ग्रिडों संबंधी भी प्रस्ताव पास कर दिए गए। इसी तरह वार्ड नंबर 25, 15 और वार्ड नंबर 19 में नए ट्यूबवेल लगाने का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया।
इस दौरान वार्ड नंबर 2 के पार्षद मनप्रीत सिंह मन्नां द्वारा शहर के वार्डों में सफाई सेवकों की संख्या कम होने का मुद्दा उठाया गया इस पर हाऊस द्वारा सफाई सेवकों की संख्या बढ़ाने संबंधी विचार किया गया। इस अवसर पर हाऊस में पार्षद राजवीर सिंह राजी द्वारा शहर में आवारा कुत्तों की लगातार बढ़ती जा रही सं या तथा लोगों पर कुत्तों द्वारा किए जा रहे हमलों को लेकर चिंता प्रकट करते हुए अधिकारियों को इस पर गौर करके इसका कोई ठोस समाधान ढूंढने संबंधी कहा गया। इस पर अधिकारियों द्वारा इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन देते हुए कहा गया कि आवारा कुत्तों की नसबंदी करवा सकते हैं परंतु उसके लिए कोई विशेष जगह उपलब्ध नहीं है।
इस पर उन्होंने गांव रडियाला में बनीं आईटीआई की खाली पड़ी बिल्डिंग में यह सुविधा मुहैया करवाने पर विचार किया गया। मीटिंग के दौरान पार्षद गोबिंदर सिंह चीमा द्वारा शहर में लगातार पिछड़ते जा रहे विकास कार्यों को लेकर परिषद के अधिकारियों पर कथित आरोप लगाते हुए कहा गया कि सभी अधिकारियों का ध्यान नक्शे पास करने के कामों में ही उलझ कर रह गया है और शहर की ओर किसी का कोई ध्यान नही है। उन्होंने हाऊस को संबोधित करते हुए कहा कि शहर में किस की मिलीभगत और शह पर अवैध काॅलोनियां काटी जा रही हैं, इस ओर किसी अधिकारी का कोई ध्यान नहीं है।
फोटो कैप्शन- खरड़ नगर कौंसिल की मीटिंग के दौरान पार्षद मनप्रीत सिंह मन्नां अपना पक्ष रखते हुए।
फोटो नंबर- 06 खरड़-फोटो नंबर 01