{"_id":"57b349d64f1c1bd66b6eb832","slug":"15-august-independence-day-prakash-singh-badal-punjab-cm-badal-punjab-cm-punjab-govt-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज विरोधी शक्तियां बिगाड़ रही पंजाब की शांति: बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज विरोधी शक्तियां बिगाड़ रही पंजाब की शांति: बादल
ब्यूरो, अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
सरकारी कॉलेज में आजादी दिवस के मौके पर करए गए समागम में सीएम प्रकाश सिंह बादल एक बच्ची को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-छह स्थित सरकारी कॉलेज में सोमवार को राज्य स्तरीय आजादी दिवस मनाया गया। समागम में राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने तिरंगा फहराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस, रिक्रूटमेंट्स ट्रेनिंग सेंटर पीआरटीसी जहान खेलां, पंजाब पुलिस अकेडमी फिल्लौर, पंजाब आर्म्ड पुलिस पीएपी जालंधर, एनसीसी भारत स्काउट एंड गाइड परेड टुकड़ियों से सलामी ली। जिसकी अगुवाई ओलंपियन व अर्जुन अवॉर्डी डीएसपी राजपाल सिंह ने की है। इस मौके प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कुछ समाज विरोधी शक्तियां सूबे में शांति व विकास के माहौल को तहस नहस करने की कोशिश कर रही हैं। इनके इरादों को असफल बनाने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि राष्ट्र की आजादी के संघर्ष में पंजाब का महत्वपूर्ण योगदान है। पंजाब की आबादी केवल 2.5 फीसदी होने के बावजूद पंजाबियों ने देश के आजादी संघर्ष में अस्सी फीसदी कुर्बानियां दी हैं।
32 हस्तियों को सम्मानित किया
सीएम ने विभिन्न में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 32 हस्तियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के डीआईजी रूपनगर जीएस संधू, एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर सहित 17 अधिकारियों व कर्मचारियों को शानदार सेवाओं के लिए सम्मानित किया। पुलिस विभाग में शानदार सेवा के लिए तीन पुलिस मुलाजिमों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक व सात अन्यों को कम्यूनिटी पुलिसिंग सेवा मेडल प्रदान किए गए। साथ ही जरूरतमंदों को सिलाई मशीनों व ट्राई साइकिल दिए। आजादी दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले स्कूली बच्चों को भी पुरस्कार दिए।
ये हस्तियां रहीं हाजिर
समारोह में आनंदपुर साहिब के लोकसभा मेंबर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, प्रिंसिपल सेक्रेटरी सर्वेश कौशल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसके संध, डायरेक्टर जनरल पुलिस सुरेश कुमार अरोड़ा, डीआईजी रोपड रेंज जीएस संधू, डीसी मोहाली डीएस मांगट, एसएसपी मोहाली गुरप्रीत सिंह भुल्लर, महिला आयोग की चेयरर्पन परमजीत कौर लांडरां, जिला परिषद की चेयरपर्सन परमजीत कौर बडाली, अकाली नेता हरसुखइंद्र सिंह बब्बी बादल, नगर निगम के मेयर कुलवंत सिंह, डिप्टी मेयर मनजीत सिंह सेठी, शिरोमणि अकाली के जिला प्रधान जत्थेदार उजागर सिंह बडाली, अकाली दल के शहरी प्रधान परमजीत सिंह काहलो, यूथ अकाली दल उप प्रधान राजा कंवरजोत सिंह मोहाली, निगम के पार्षद सतबीर सिंह धनोआ, गुरमीत सिह वालिया, अमरीक सिंह तहसीलदार, डायरेक्टर माई भागो प्रियपेटरी इंस्टीटयूट आईपी सिंह, वाइस चेयरमैन ब्लॉक समिति मनदीप सिंह, जिला प्रधान किसान विंग सरबजीत सिंह कादीमाजरा, डायरेक्टर शूगर मिल हरजिंदर सिंह मुंधो सहित कई लोग हाजिर थे।