{"_id":"65d26fe896777f807a0dd896","slug":"15-20-boys-beat-up-two-youths-badly-when-they-asked-for-money-lent-mohali-news-c-71-1-spkl1001-111695-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: उधार दिए पैसे मांगे तो 15-20 लड़कों ने दो युवकों को जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: उधार दिए पैसे मांगे तो 15-20 लड़कों ने दो युवकों को जमकर पीटा
विज्ञापन
मोहाली। उधार दिए पैसे वापस मांगना दो युवकों को भारी पड़ गया। अपने ही पैसे वापस मांगने पर पहले इन दोनों युवकों को जान से मारने की धमकी दी गई और फिर हथियार समेत 15-20 लड़के बुलाकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक के सिर पर तलवार लगने से उसको 15 टांके लगे हैं और दूसरे युवक की बाजू टूट गई है। इस मामले में खरड़ सिटी पुलिस ने घायलों की शिकायत पर हमलावर आरोपियों श्रीकांत, रमाकांत और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324, 506, 148, 149 और 120-बी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और वो फरार चल रहे हैं। लेकिन पुलिस की टीमें उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।पुलिस काे दी शिकायत में बलौंगी निवासी पीड़ित तुषार ने बताया कि लुधियाना रोड पर ओमेगा सिटी के बाहर रमाकांत नाम का व्यक्ति अपना स्टॉल लगता है। रमाकांत इलेक्ट्रिशियन का काम भी करता था, इसलिए वो उसके साथ काम करने जाया करता था। रमाकांत से उसने कई महीनों तक काम करवाया, लेकिन बाद में पैसे नहीं दिए। इतना ही नहीं उसके दोस्त गौरव ने रमाकांत का नया काम शुरू करने के लिए एक लाख रुपये उधार दिलवाए थे। उसने उसके पैसे भी वापस नहीं दिए। इसको लेकर जब वह शनिवार को रमाकांत के स्टॉल पर रात करीब 12 बजे गए तो वहां पर उसका भाई श्रीकांत था। जब उससे पूछा कि रमाकांत कहां है तो वह उनसे गाली-गलोज करने लगा और बोला कि वो उससे बच कर रहे। इतने में वह लोग वहां से आगे चले गए और जब वो एक दुकान पर रुके तो इतने में एक इनोवा कार उनके पास आकर रुकी और साथ में मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवक थे। उनके साथ श्रीकांत थी था। सबने मिलकर उन पर तलवारों और डंडों से हमला कर दिया।
नीचे गिरने पर भी मारते रहे डंडे और तलवारें
शिकायतकर्ता ने बताया कि श्रीकांत अपने साथ जिन अज्ञात लड़कों को लेकर आया था उनके हाथों में तलवारें और डंडे थे। उन्होंने बिना कोई बात किए उनपर हमला कर दिया। एक ने तलवार से उसके सिर पर वार किया। इससे वह लहूलुहान हो गया और नीचे गिर गया। लेकिन इसके बावजूद हमलावर उस पर डंडे और तलवारें बरसाते रहे और उसकी पिटाई करते रहे। इसके बाद हमलावरों ने उसके दोस्त गौरव पर भी हमला कर किया और उसकी बाजू पर लोहे की रॉड मारी। जब वो नीचे गिरा तो उसकी दोनों टांगों पर रॉड मारते गए। इतने में श्रीकांत ने कहा कि आज इन्हें जान से ही मार देंगे। लेकिन वहां पर लाेग इकट़्ठे हो गए और सभी हमलावर वहां से उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को फोन किया और घायलों को सिविल अस्पताल खरड़ में पहुंचाया। यहां उनका इलाज किया जा रहा है। हमलावरों की संख्या 15 से 20 बताई गई है।