फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   1.40 lakhs snatched after sitting in a taxi, got 24 thousand rupees transferred through Google Pay

Mohali News: टैक्सी में बिठाकर 1़ 40 लाख छीने, गूगल पे से 24 हजार रुपये करवाए ट्रांसफर

Sun, 19 Nov 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
1.40 lakhs snatched after sitting in a taxi, got 24 thousand rupees transferred through Google Pay
डेराबस्सी। टैक्सी सवार तीन व्यक्तियों की ओर से एक सवारी को लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए ब्यान में पीड़ित बताया कि वह एक निजी कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर तैनात है। वह बीते कल जीरकपुर के सिंहपुरा चौक से करनाल हरियाणा जाने के लिए एक निजी कैब में बैठ गया। इसमें चालक सहित तीन लोग सवार थे। डेराबस्सी पहुंचने पर चालक सीधा चंडीगढ़ अंबाला मुख्य मार्ग पर जाने की जगह पुलिस स्टेशन से गाड़ी गांव दंदराला सड़क की ओर मोड़ ली। जब उससे कारण पूछा गया तो उसने दप्पर टोल बचाने के लिए अंदरुनी रास्ते से जाने की बात कही। गांव दंदराला जाकर उन्होंने सुनसान रास्ते पर गाड़ी रोक ली व पीछे बैठे तीनों लोगों ने उसकी मारपीट शुरू कर दी। बैग में एक लाख 40 हजार रुपये की नकदी थी जो उन्होंने छीन ली। इसके बाद उन्होंने उससे मारपीट कर 24 हजार रुपये गूगल पे से ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद वह उसे मुख्य मार्ग पर भूषण फैक्टरी के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर अजीतेश कौशल ने कहा कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता ने टैक्सी का नंबर बताया है जिनके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed