फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   14 youths were cheated of Rs 56 lakh in the name of sending them to Italy on work permit, case registered

Mohali News: वर्क परमिट पर इटली भेजने के नाम पर 14 युवकों से 56 लाख ठगे, केस दर्ज

Wed, 13 Nov 2024 02:38 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Wed, 13 Nov 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
14 youths were cheated of Rs 56 lakh in the name of sending them to Italy on work permit, case registered
वर्क परमिट पर इटली भेजने के नाम पर 14 युवकों से 56 लाख ठगे, केस दर्ज
विज्ञापन

पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया

संवाद न्यूज एजेंसी
लालडू। यूरोप में वर्क परमिट पर इटली भेजने के नाम पर इलाके के 14 युवकों से एजेंटों ने कुल 56 लाख रुपये की ठगी की है। इस मामले में पुलिस ने एक साल बाद पिता-पुत्र समेत कुल चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान राजा नाहर (पिता), रवि नाहर (पुत्र) निवासी गांव मंड ढिल्लोन, कपूरथला, एसपीएस, अर्बन स्टेट जालंधर और दो अज्ञात के रूप में हुई है। सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।


एएसआई बलजिंदर ने बताया कि साल 2023 में राकेश कुमार पुत्र सोहनलाल वासी दप्पर समेत कुल 14 युवक वर्क परमिट पर इटली जाने के लिए रवि नाहर निवासी गांव मंड ढिल्लो, कपूरथला और उसके पिता राजा नाहर, निवासी अर्बन स्टेट जालंधर के संपर्क में आए। इनमें से किसी से साढ़े तीन-साढ़े तीन लाख और किसी से ज्यादा रुपये लिए गए। पैसे जमा करवाने के बावजूद उन्हें इटली नहीं भेजा गया। राकेश समेत 14 युवक बार-बार इन एजेंटों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद आरोपियों ने 14 युवकों को न उनकी रकम लाैटाई और न ही इटली भेजा। अब आरोपियों के फोन भी बंद आ रहे हैं। इस मामले में राकेश निवासी दप्पर की जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत देने के बाद आरोपियों पर आईपीसी 406, 420 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed