फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   14 SHOs changed in Mohali, Inspector Amandeep Singh appointed SHO Sohana

Mohali News: मोहाली में 14 एसएचओ बदले, इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह एसएचओ सोहाना नियुक्त

Thu, 05 Jun 2025 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
14 SHOs changed in Mohali, Inspector Amandeep Singh appointed SHO Sohana
मोहाली। पुलिस विभाग ने एक साथ 14 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला किया है। तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर के आदेश जारी कर इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह को एसएचओ सोहाना लगाया गया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार को एसएचओ माजरी से बदल कर एसएचओ सिटी खरड़ नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर नवदीप शर्मा को एसएचओ मुल्लांपुर से एसएचओ सदर कुराली, इंस्पेक्टर गौरव बैंस सिंह को एसएचओ सदर कुराली से बदलकर एसएचओ सिटी कुराली, इंस्पेक्टर अमनदीप तिरखा को एफआईयू से बदलकर एसएचओ मुल्लांपुर, इंस्पेक्टर योगेश कुमार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) से बदलकर एसएचओ माजरी, इंस्पेक्टर जशनप्रीत सिंह को एसएचओ आईटी सिटी से बदलकर एसएचओ ढकोली, इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह को एसएचएओ लालड़ू से बदलकर एसएचओ जीरकपुर, इंस्पेक्टर सिमरन सिंह को एसएचओ सोहाना से बदलकर एसएचओ लालड़ू, इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह को एसएचओ एयरपोर्ट से बदलकर एसएचओ आईटी सिटी, सब इंस्पेक्टर अजितेश कौशल को एसएचओ सिटी खरड़ से बदलकर एसएचओ एयरपोर्ट, इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को पुलिस स्टेशन साइबर क्राइम से एसएचओ वुमन सेल, सब इंस्पेक्टर बलजिंदर कौर को एसएचओ वुमन सेल से पुलिस लाइन, इंस्पेक्टर सतनाम सिंह को एसएचओ सिटी कुराली से पुलिस लाइन, इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह को एसएचओ जीरकपुर से बदलकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में नियुक्त किया गया है। इनके अलावा एएसआई प्रशांत शर्मा का पुलिस स्टेशन मटौर से पुलिस पोस्ट स्नेटा, एएसआई लखविंदर कौर को पुलिस स्टेशन वुमन सेल से पुलिस लाइन, हेड कांस्टेबल हरजीत सिंह को पुलिस वुमन सेल से एंटी नारकोटिक्स सेल, एएसआई मंदीप काैर को वुमन सेल एंटी नारकोटिक सेल, सीटी जगजीत सिंह, दिलजीत को सीआईए से एंटी नारकोटिक्स सेल व सीटी सुलतान सिंह को पुलिस पोस्ट लहली से एंटी नारकोटिक्स सेल व सीटी हरप्रीत सिंह का पुलिस स्टेशन डेराबस्सी से एंटी नारकोटिक्स सेल में तबादला किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed