फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पानी का बिल न भरने वालों के कटेंगे कनेक्शन

पानी का बिल न भरने वालों के कटेंगे कनेक्शन

Wed, 13 Mar 2019 02:26 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 13 Mar 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
पानी का बिल न भरने वालों के कटेंगे कनेक्शन
31 मार्च तक पानी के बिल न भरने वालों के कटेंगे कनेक्शन
विज्ञापन

खिजराबाद में तीन सौ लोगों को दिए गया अल्टीमेटम
करीब आठ साल से लोग पंद्रह लाख रुपये के बिल दबाए बैठे हैं
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। गांव खिजराबाद के लोगों ने पानी के बिल जमा न करवाने वालों के खिलाफ एकजुट होते हुए गांव की वाटर सप्लाई और सैनिटेशन कमेटी को बिलों की वसूली के लिए कार्रवाई करने के लिए 31 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया है। वहीं, साफ कर दिया है कि तय समय में बिल न भरने वाले लोगों के पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इस संबंधी इलाके में मुनादी भी करवा दी गई है।
गांव वासी मुमताज अली, दर्शन सिंह, गुरमीत सिंह, तेजिन्द्र सिंह और शेर खां सहित अन्य बताया कि उनके गांव में स्थापित किए जल घर को गांव की वाटर सप्लाई और सैनिटेशन कमेटी चला रही है तथा इसकी सारी जिम्मेवारी कमेटी की है। गांव वासियों ने बताया कि गांव के लगभग 300 लोग 2011 से पानी के बिल जमा नहीं करवा रहे। इस कारण 15 लाख से भी अधिक का बकाया लोगों की तरफ पेंडिंग है। उन्होंने कहा कि पिछली पंचायत और जल सप्लाई तथा सैनिटेशन कमेटी द्वारा इस तरफ कोई ध्यान न दिए जाने कारण ही यह स्थिति पैदा हुई है। बिलों की अदायगी न किए जाने कारण पूरे गांव की जल सप्लाई प्रभावित होनी स्वाभाविक है। गांव वासियों कहा कि यदि 31 मार्च तक बिलों की वसूली न की गई तो वे 1 अप्रैल से पानी के बिलों की अदायगी बंद कर देंगे। उन्होंने इस संबंधी प्रशासन और जल सप्लाई विभाग से भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


गांव में करवा दी है मुनियादी : सरपंच
खिजराबाद की सरपंच जसवीर सिंह ने बताया कि गांव की पिछली पंचायत द्वारा पानी के बिलों की वसूली न किए जाने कारण यह स्थिति बनी है। अब उन्होंने जल घर का चार्ज संभाल लिया है। पानी के बिलों की वसूली के लिए गांव में मुनियादी करवा दी गई है और 31 मार्च तक बकाया बिलों की अदायगी न करने वालों के कनेक्शन काट दिए जाएंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed