फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   खरड़ में स्किल प्रोग्राम का होगा आगाज, रहेगी सौ सीटे

खरड़ में स्किल प्रोग्राम का होगा आगाज, रहेगी सौ सीटे

Sun, 13 Jan 2019 01:34 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
खरड़ में स्किल प्रोग्राम का होगा आगाज, रहेगी सौ सीटे
गोल्डन जुबली समारोह में पहुंचे तकनीकी शिक्षामंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
विज्ञापन

कॉलेज को पांच लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की

अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि आर्य कालेज क्षेत्र का बहुत पुराना कालेज है। इस कालेज में क्षेत्र की बड़ी संख्या में लड़कियां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। वह शनिवार को कालेज की मैनेजमेंट द्वारा कालेज के मनाए गए गोल्डन जुबली समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आर्य कालेज फार गर्ल्स में स्किल प्रोग्राम के तहत सौ सीटों की ट्रेनिंग की शुरुआत की जाएगी और ट्रेनिंग लेने वाली छात्राओं की फीस सरकार द्वारा अदा की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने कालेज की मैनेजमेंट कमेटी को इसमें और सुधार करने के लिए कालेज को पांच लाख रुपये की विशेष ग्रांट देने की भी घोषणा की। कालेज मैनेजमेंट कमेटी के सचिव अशोक शर्मा ने कहा कि यह कालेज वर्ष 1968 में शुरू किया गया था और आज अपनी गोल्डन जुबली मना रहा है। मैनेजमेंट द्वारा बच्चों से कम से कम फीस ली जाती है। सरकारी सहायता के बिना मैनेजमेंट द्वारा कालेज को चलाया जा रहा है। इस अवसर पर कालेज की प्रिंसिपल राजविंदर कौर ने कालेज की अलग-अलग क्षेत्र में प्राप्तियों की जानकारी दी। समारोह में कालेज की पूर्व छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कालेज की छात्राओं ने नशों के खिलाफ एक नाटक भी खेला और भगड़ा, गिद्दा आदि भी पेश किया। कालेज कमेटी के प्रधान अजय अग्रवाल ने मुख्य मेहमान समेत कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कालेज कमेटी के मेंबर जय भगवान सिंगला, जोरा सिंह भुल्लर, खुशवंत राय गीगा, करनैल सिंह, भारत विकास परिषद के प्रधान विष्णु मित्तल, ओम प्रकाश बल्ला, पार्षद सुनील कुमार, पार्षद सुमन शर्मा, खालसा स्कूल खरड़ के प्रिंसीपल जसवीर सिंह धनोआ, रजवंत सिंह कपूर, राकेश शर्मा एडवोकेट उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन- आर्य कालेज फार वुमन खरड़ के गोल्डन जुबली समारोह के दौरान कालेज की छात्रायें नशों के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का मंचन करती हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed