फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोहाली में बनाए घर, गमाडा निकालेगा साढ़े आठ सो प्लॉटों की स्कीम

मोहाली में बनाए घर, गमाडा निकालेगा साढ़े आठ सो प्लॉटों की स्कीम

Fri, 12 Jan 2018 02:01 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
मोहाली में बनाए घर, गमाडा निकालेगा साढ़े आठ सो प्लॉटों की स्कीम
आईटी और इकोसिटी में बसने का सच होगा सपना
विज्ञापन

गमाडा दो जगह पर करीब साढ़े आठ सौ प्लॉट निकालेगा
दोनों एरिया में जोरों पर चल रहे हैं विकास कार्य
स्कीम में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प रहेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
लोगों का शहर में घर बनाने का सपना जल्द साकार होगा। गमाडा ने आईटी सिटी और इको सिटी-दो में जल्द ही करीब 850 रिहायशी प्लॉटों की स्कीम निकालने का फैसला किया है। इसके लिए गमाडा लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा देने की प्लानिंग कर रहा है। ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।
जानकारी के मुताबिक, गमाडा द्वारा यह प्लॉट आईटी सिटी व इको सिटी में निकाले जाएंगे। गमाडा द्वारा यह स्कीम किसानों को दिए जाने वाले प्लॉटों के ड्रॉ के बाद निकाली जाएगी। दूसरी तरफ गमाडा की ओर से आईटी सिटी और इको सिटी में सिविल व इलेक्ट्रिकल काम कराए जा रहे हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नौकरी और बिजनेस के लिए बड़ी संख्या में बाहरी राज्य से युवा आते हैं। इसको ध्यान में रखकर यह योजना बनाई गई है। पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट की अतिरिक्त सचिव विनी महाजन ने कहा कि मोहाली का विकास प्लानिंग के साथ किया जा रहा है। जहां तक दोनों प्रोजेक्ट का काम है। वह युद्धस्तर पर चल रहा है। इसे जून तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे निकाले जाएंगे प्लॉट
आईटी सिटी -650
इको सिटी-दो -250

दोनों ही लोकेशन है प्राइम
जानकारों की मानें तो जिस जगह पर गमाडा ने प्लॉट निकालने की योजना बनाई गई है। वह दोनों जगह की प्राइम लोकेशन पर हैं। एक तो चंडीगढ़ से बिलकुल करीब है। वहां से मात्र दस मिनट की दूरी पर है, तो दूसरी तरफ आईटी सिटी एयरपोर्ट और मोहाली सिटी के बिलकुल पास है। कोर्ट कांप्लेक्स और डीसी कांप्लेक्स चंद कदमों की दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed