फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   12th class student died in school in Zirakpur at mohali

मोहाली में 12वीं के छात्र की मौत: स्कूल में आया चक्कर, अस्पताल में दम तोड़ा, हार्ट अटैक आशंका, सदमे में परिवार

Mon, 23 Sep 2024 09:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Sep 2024 09:29 PM IST
सार

मोहाली के जीरकपुर में प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र की सोमवार को मौत हो गई। मृतक परमदीप सिंह को स्कूल में ही चक्कर आया था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
12th class student died in school in Zirakpur at mohali
परमदीप सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली के जीरकपुर में निजी स्कूल के 12वीं कक्षा के 18 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। स्कूल प्रशासन के मुताबिक छात्र को चक्कर आया और वह जमीन पर गिर गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार आशंका जताई है कि छात्र की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। इस बात की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित जीएस मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बारहवीं कक्षा का छात्र परमदीप सिंह (18) पुत्र गुरपाल सिंह निवासी गांव रामगढ़ भूड्डा को प्रिंसिपल ऑफिस के सामने चक्कर आ गया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसकी सूचना तुरंत परमदीप के परिवार को दी गई, जो परमदीप को एक निजी क्लिनिक ले गए, जहां से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


वहां हालत नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। वहां डाॅक्टरों ने उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। परमदीप की मौत के बारे में जब स्कूल स्टाफ को पता चला तो स्कूल और परिजनों में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब किसे राखी बांधुंगी
परम के परिवार को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो शोक की लहर फैल गई। परम परिवार का इकलौता लड़का था। वह अपनी बहन और माता पिता से बेहद प्यार करता था। उसकी बड़ी बहन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, वह बस यही बोलती जा रहीं थी कि अब मैं किसे राखी बांधूंगी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
18 वर्षीय परमदीप की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है और माता-पिता, बहन व दादा के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बहन विलाप कर रही है कि अब वह किसको राखी बांधेगी। परमदीप के दादा करम सिंह ने विलाप करते हुए कहा कि मेरा परम अभी तक घर नहीं पहुंचा है, आज वह सफेद कपड़े पहन कर घर से निकला था। मुझे नहीं पता था कि पोता कभी घर वापस नहीं आएगा। बार-बार उसके दादाजी गेट पर खड़े होकर पूछ रहे थे कि मेरा परम अभी तक घर नहीं पहुंचा, कब आएगा मेरा परम। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

दूर से आने वाले छात्रों को फोन लाने की इजाजत है। उन्होंने कहा कि छात्रों के फोन सुबह कार्यालय में जमा कर लिए जाते हैं और छुट्टी के बाद वापस कर दिए जाते हैं। जिस वक्त परमदीप बेहोश हुआ तो वह ऑफिस से अपना फोन लेने के लिए ही आया था और फोन पकड़ते ही वह जमीन पर गिर गया। जिसकी सूचना परिवार को दी, जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले गए। -मीनाक्षी भल्ला, प्रिंसिपल जीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, जीरकपुर



हमने स्कूल प्रबंधन से सीसीटीवी कैमरे दिखाने की मांग की थी, जब सीसीटीवी की फुटेज देखी तो दिखाई दिया के यह एक प्राकृतिक हादसा है। जिसमें स्कूल का फॉल्ट नहीं है और स्कूल प्रबंधक साथ दे रहे हैं।- गुरप्रीत सिंह, मृतक के ताया का बेटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed