फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   125 players participated in the District Athletics Championship, won medals

Mohali News: जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 125 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, जीते पदक

Sat, 13 Sep 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
125 players participated in the District Athletics Championship, won medals
मोहाली। फेज-6 के शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह सरकारी कॉलेज में 20वीं जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का आयोजन हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर से आए 125 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के लाइफटाइम प्रेसीडेंट सरदार प्रीतम सिंह, जनरल सेक्रेटरी स्वरन सिंह, प्रधान मलकीयत सिंह और उप प्रधान एसआईएस कोरा ने किया।
विज्ञापन


विजेताओं को समाजसेवी सुंदर लाल अग्रवाल (एमडी, रतन नर्सिंग कॉलेज, सोहाना), सरकारी कॉलेज फेज-6 की वाइस प्रिंसिपल निष्ठा त्रिपाठी, सतवीर सिंह धनोआ और इंस्पेक्टर शारदा चंदेल ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कोच मलकीयत सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश है कि बच्चे स्पोर्ट्स से जुड़ें और नशे जैसी बुराइयों से बचें। खेल से जुड़ने वाले युवाओं का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, और वे समाज व देश के लिए प्रेरणा बनते हैं।
-------------------------
खेलों के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी
शॉट पुट 12.30 मीटर (लड़कियां) अंडर-16 : जॉय बैदवान

शॉट पुट 6.74 मीटर (लड़कियां) अंडर-18: तरनप्रीत कौर
शॉट पुट 7.79 मीटर (लड़कियां) अंडर-20: अमृत कौर
लॉन्ग जंप 5.86 मीटर (लड़के) अंडर-18: बलविंदर सिंह
डिस्कस थ्रो 32.34 मीटर (लड़के) अंडर-18: गुरकीरत सिंह
1000 मीटर रन अंडर-18: वंश (3.30 मिनट)
200 मीटर रन अंडर-18: लक्ष्य चौहान (25.95 सेकंड)
80 मीटर हर्डल्स अंडर-16: रणविजय सिंह (11.91 सेकंड)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed