फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   124 cases found in Tricity, maximum 61 in Chandigarh

कोरोना : ट्राइसिटी में मिले 124 केस, सबसे अधिक 61 चंडीगढ़ में

Mon, 11 Jul 2022 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
124 cases found in Tricity, maximum 61 in Chandigarh
मोहाली। ट्राइसिटी में रविवार को कोरोना के 124 मामले सामने आए। सर्वाधिक 61 मामले चंडीगढ़, 35 केस पंचकूला और 28 मरीज मोहाली से मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में रविवार को 13 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए। डीसी अमित तलवार ने बताया कि जिले में अभी तक 97220 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार बन चुके हैं। वहीं 95777 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए। रविवार को 544 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें से 28 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डीसी ने कहा कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें। अगर ज्यादा जरूरी हो तो ही ऐसी जगहों में जाने से पहले मुंह पर मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का पालन जरूर करें। रविवार को आए केसों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 286 हो गई है।

टीकाकरण की रफ्तार सुस्त, मात्र 30 लोगों ने करवाया टीकाकरण
सेहत विभाग द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार टीकाकरण की रफ्तार सुस्त पड़ती जा रही है। रविवार को मात्र 30 लोगों ने टीकाकरण करवाया जिनमें 10 ने पहली, 13 ने दूसरी और 7 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। इसी तरह किशोरों में तीन ने पहली डोज लगवाई। वहीं 12 से 14 वर्ष के बीच की उम्र के बच्चों में सात ने पहली और 10 ने दूसरी डोज लगवाई। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया है, वे लोग अपने नजदीकी सेहत केंद्रों में जाकर निशुल्क टीकाकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed