फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   अदालत के आदेश पर हटाए अवैध कब्जे

अदालत के आदेश पर हटाए अवैध कब्जे

Thu, 11 Apr 2019 01:31 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर हटाए अवैध कब्जे
नयागांव। नयागांव पुलिस स्टेशन के नजदीक अवैध रूप से झुग्गी डालकर रहने वाले लोगों को पुलिस ने हटाकर जमीन मालिक रघबीर सिंह को बुधवार को कब्जा दिलाया। यह कार्रवाई खरड़ अदालत के आदेश पर हुई, जिसकी अगुवाई एसएचओ गुरवंत सिंह ने की।
विज्ञापन

बुधवार को खरड़ अदालत की तरफ से अधिकारी बलदेव सिंह और सतपाल सिंह एसएचओ गुरवंत सिंह और पुलिस फोर्स के साथ अवैध कब्जा छुड़वाने पहुंचे। कब्जा करने वालों और पुलिस कर्मियों के बीच स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कुछ महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया और वह झुग्गियों से बाहर नहीं निकलीं। महिला पुलिस कर्मियों ने झुग्गियों के अंदर जाकर हाथ-पैर पकड़कर महिलाओं को बाहर निकाला। स्थिति सामान्य होने के बाद खरड़ अदालत की हिदायतों के अनुसार 6 अवैध झुग्गियों से कब्जा हटाया गया और उनका सामान गाड़ियों में खरड़ ले जाया गया।
विज्ञापन


लोग बोले- बिना नोटिस दिए बाहर निकालना गलत
रघबीर सिंह ने बताया कि उनकी जगह पर कई लोगों ने करीब 42 वर्षों से झुग्गियां डालकर कब्जा जमाया हुआ है। इन लोगों को कई बार अपना सामान बांधकर कब्जा हटाने को कहा गया था, लेकिन यह कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं थे। इसके बाद उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान कुछ लोगों ने मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। लोगों ने कहा कि कोर्ट द्वारा उनके साथ धक्केशाही की जा रही है। बिना नोटिस जारी किए हमें झुग्गियों से बाहर निकालना गलत है। उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके साथ हाथापाई की है, जिस कारण 45 वर्षीय महिला रेशमा बेहोश हो गई और एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed