फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नयागांव की खबर है चंडीगढ़ एडिशन में लगाई जाए

नयागांव की खबर है चंडीगढ़ एडिशन में लगाई जाए

Fri, 01 Feb 2019 01:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
नयागांव की खबर है चंडीगढ़ एडिशन में लगाई जाए
- नगर काउंसिल की मीटिंग में कई प्रस्तावों को दी गई मंजूरी
विज्ञापन

- मुलाजिमों का हाउस रेंट अलाउंस दस फीसदी से बढ़ाकर साढ़े बारह फीसदी किया गया

अमर उजाला ब्यूरो
नयागांव। नगर काउंसिल की हाउस की बैठक वीरवार को काउंसिल की प्रधान बलजिंदर कौर की अगुवाई में हुई। 75 हजार से ज्यादा की आबादी वाले नगर काउंसिल नयागांव को अव्वल नंबर का बनाने के लिए बैठक में विशेष रूप से रिपोर्ट पेश की गई। इसके साथ ही मुलाजिमों का हाउस रेंट अलाउंस दस फीसदी से बढ़ाकर साढ़े बारह फीसदी करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त एडवरटाइजमेंट का ठेका, 2019 स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत शहर को कूड़े की डोर टू डोर कलेक्शन के अनुसार यूजर चार्जेस तय किए गए। इसमें प्रति घर अस्सी रुपये प्रति महीना और कामर्शियल लिए सौ रुपये से हजार रुपये यूजर्स चार्जेस फिक्स किए गए।
हाउस की मीटिंग में अठारह एजेंडे पर चर्चा गई, जिनमें से फायर स्टेशन का अहम मुद्दे को पेंडिंग में रखा गया है। इसके अतिरिक्त नयागांव के विकास कार्यों पर लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये एजेंडे के मुताबिक खर्च किए जाएंगे। नगर काउंसिल के ईओ ने बताया कि सरकार द्वारा पांच नए ट्यूबवेल लगाने के भी निर्देश अनुसार बहुत ही जल्द इसकी भी व्यवस्था कर दी जाएगी। मौके पर मौजूद बीबी बलजिंदर कौर, एमसी दीप ढ़िल्लों, मधु पांडे, मीना देवी, गरजा सिंह, सुरेंद्र बबल, तरनजीत कौर, सपना, सयाम लाल, राम प्यारी, इकबाल सिंह सैनी, हरीलाल, गुरबचन सिंह, जगतार सिंह के अलावा अन्य मौूजूद थे।
विज्ञापन


शौचायल की सफाई के दिए आदेश
नगर काउंसिल की तरफ से गुरुद्वारा बड़ साहिब, गुरुद्वारा डेरा बाबा जवाहर सिंह, छोटी करोरां और गुरुद्वारा सिंह सभा गांव कांसल में बनाए लोकहित शौचालय नियुक्त किया गया है, लेकिन पार्षद दीप ढिल्लों और गरजा सिंह ने इस पर एतराज जताते हुए कहा कि इन शौचालय में पहले सफाई का प्रबंध करवाया जाए। जिस पर नगर काउंसिल की प्रधान बीबी बलजिंदर कौर ने चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर को सफाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लावारिस कुत्तों पर कसी जाएगी नकेल
हाउस की मीटिंग में बढ़ रही आवारा कुत्तों के मसले पर भी चर्चा हुई। जिस पर चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर ने बताया कि नसबंदी वाले कुत्ते को तीन दिन काउंसिल की निगरानी में रखा जाएगा। इसके अलावा उनके खाने से लेकर दवाईयों का खर्चा लगभग 2500 रुपये प्रति कुत्ते पर लगाया जाएगा।


नाडा और करोरां का कुछ हिस्सा नयागांव में होगा शामिल
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दिए आदेश पर 2 मई 2017 गांव नाडा और करोड़ा गांव को नयागांव में शामिल करने का आदेश दिया था। लेकिन नगर काउंसिल नयागांव ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने 27 जुलाई 2018 को स्टे ऑर्डर दिए। हाउस मीटिंग में कुछ मेंबरों ने नाडा और करोड़ा गांव के कुछ हिस्से को नयागांव नगर काउंसिल में रखने का प्रस्ताव रखा और इस मुद्दे पर वहां का माहौल काफी गरमा गया था, लेकिन प्रधान नगर काउंसिल की प्रधान बीबी बलजिंदर कौर ने बहुमत के साथ इसे पास करवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed