फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता नहीं दिखी तो सफाई ठेकेदार को लगाया 25 हजार जुर्माना

जीरकपुर : रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता नहीं दिखी तो सफाई ठेकेदार को लगाया 25 हजार जुर्माना

Thu, 17 Jan 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता नहीं दिखी तो सफाई ठेकेदार को लगाया 25 हजार जुर्माना
फ्लैग: रेलवे स्टेशन पर भड़के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न, बोले-क्यों कर रहे हो यात्रियों से मजाक
विज्ञापन



दिव्यांगों के वॉशरूम में डायरेक्टर को ले जाकर बोले चेयरमैन
क्या यहां 10 मिनट रुक सकते हैं आप

- चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर सर्विस कमेटी के चेयरमैन का दौरा
- सफाई नहीं दिखी तो सफाई ठेकेदार को लगाया 25 हजार जुर्माना
- अन्य कई खामियां देख अधिकारियों की लगाई जमकर क्लास

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार को पैसेंजर सर्विस कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न अधिकारियों के साथ स्टेशन का दौरा करने आए तो उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त नाराजगी जताई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को फटकार और ठेकेदार की गलती पाए जाने पर हजारों रुपये का जुर्माना भी कर दिया। कमेटी ने रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर दौरा किया। इस कमेटी के सदस्य में हरिओम भनोट व रेशमा हुसैन शामिल थीं। कमेटी ने रेलवे स्टेशन पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे बदलने का भी आदेश जारी कर दिया है। चेकिंग के दौरान बेबी केयर सेंटर में भी खामियां पाई गईं, जिसको जल्द से जल्द बदलने व ठीक करने का आदेश दिए।

दिव्यांगों के वॉशरूम को देखकर डायरेक्टर को लगाई फटकार
रेलवे स्टेशन पर बने एकमात्र वॉशरूम का भी बुरा हॉल है। इसकी सफाई की जिम्मेदारी हेल्थ आफिसर तथा डायरेक्टर के पास है, लेकिन वॉशरूम से जहां बदबू आ रही थी, वहीं, दिव्यांगों का वॉशरूम बुरी तरह से गंदा पड़ा हुआ था। उन्होंने डायरेक्टर को फटकार लगाते हुए कहा कि इस वॉशरूम में क्या आप 10 मिनट रह सकते हैं। डायरेक्टर को बाजू से पकड़कर वॉश रूम में ले गए और कहा कि यह यात्रियों के साथ मजाक क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन


मेेंटेनेंस को लेकर चेयरमैन बौखलाए
पैसेंजर सर्विस तीन सदस्य कमेटी ने बुधवार को करीब 12 बजे रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के वीआईपी लाउंज तथा वेटिंग हॉल की दीवारों पर सीलन देख कमेटी के चेयरमैन बौखला गए। अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई और पूछा कि मेंटेनेंस के रुपये कहा जाते हैं। इन दीवारों पर सीलन क्यों है। इसके साथ ही इन लाउंज में बने वॉशरूम को भी बेहतर करने को कहा। उन्होंने कहा कि जो वॉशरूम पर महिला व पुरुष की तस्वीर लगाई जाती है, इसको बड़ी लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कमेटी ने बुक स्टॉल, स्नैक्सबार व टी-स्टाल को लगाया 5-5 हजार जुर्माना
कमेटी ने अपने दौरे के अनुसार रेलवे स्टेशन पर कई खामियां पाईं। कमेटी ने जब स्नैक्सबार का दौरा किया तो उनके पास नॉन वेज तथा वेज बनाने का एक ही किचन मिला। किचन में कंपनी का ऑयल भी प्रयोग नहीं किया जा रहा था। इसके कारण कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने स्नैक्सबार संचालक को 5 हजार रुपये का जुर्माना किया। वहीं, दौरे के दौरान अन्य खामियां भी पाई गईं। इसके बाद उन्हें ठीक करने का आदेश मंडल के अधिकारियों को दिया गया। इसके साथ ही बुक स्टॉल संचालक को भी कमेटी की ओर से 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। क्योंकि नियम के हिसाब से बुक स्टॉल संचालक सिर्फ नेशनल, रिजनल व धार्मिक किताबें ही बेच सकता है। लेकिन चेकिंग के दौरान बुक स्टॉल पर फैशन बुक मिलीं।


टी-स्टॉल पर जनता मिल्स न मिलने के कारण लगा जुर्माना
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर चल रहे टी-स्टॉल पर भी चेकिंग के दौरान अनेक खामियां पाई र्गइं, जिस कारण कमेटी की ओर से टी-स्टॉल संचालक को 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि रेलवे की ओर से जनता मिल्स का होना जरूरी हैं, लेकिन यह फूड पैकेट टी-स्टॉल पर उपलबध नहीं हैं। इसके साथ ही रेलवे की ओर से टी-स्टाल पर बेचने के लिए जो खाद्य-पदार्थ की सूची दी गई है। उसमें भी कई आइटम उपलब्ध नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed