फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   फ्लू से निपटने सिविल अस्पताल ने कसी कमान

फ्लू से निपटने सिविल अस्पताल ने कसी कमान

Thu, 17 Jan 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
फ्लू से निपटने सिविल अस्पताल ने कसी कमान
- अस्पताल में एक स्पेशल वार्ड किया गया है गठित
विज्ञापन

- वेंटिलेटर की सुविधा के लिए प्राइवेट अस्पताल से संपर्क
- मरीजों को उक्त सुविधा-फ्री में देने की चल रही है प्लानिंग

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। वीआईपी जिले को स्वाइन फ्लू से बचाने के लिए सेहत विभाग ने अपनी ताकत झोंक दी है, जिसके तहत फेज-छह सिविल अस्पताल में एक तरफ जहां स्पेशल वार्ड गठित किया गया है। वहीं, एक एक बडे़ प्राइवेट अस्पताल से भी संपर्क किया जा रहा है। ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधा दी जा सके। सिविल अस्पताल फेज-6 के एसएमओ मनजीत सिंह ने बताया कि उनकी ओर से स्वाइन फ्लू से निपटने की तैयारियां पूर कर ली गई हैं। अस्पताल में इस संबंधी पूरी दवाएं उपलब्ध हैं। एक अलग से वार्ड भी बना दिया गया है। जहां पर स्वाइन फ्लू के मरीजों को रखा जाएगा। इसके साथ ही उनकी फेज-6 के एक बडे़ प्राइवेट अस्पताल के साथ वेंटिलेटर लेने संबंधी बात चल रही है। जल्दी ही उनसे किराए पर वेंटिलेटर ले लिया जाएगा। उन्हें वेंटिलेटर की सुविधा फ्री में दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती है उसी के चलते स्वाइल फ्लू बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके चलते सिविल अस्पताल में अलग से स्पेशल वार्ड भी बना लिया गया है। ताकि किसी मरीज को कोई परेशानी न आए। वहीं, जानकारों की माने तो स्वाइन फ्लू श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारी है जो ए टाइप के इन लुएंजा वायरस से होती है। यह वायरस एच1 एन1 के नाम से जाना जाता है और मौसमी लू में भी यह वायरस सक्रिय होता है। 2009 में जो स्वाइन फ्लू हुआ था, उसके मुकाबले इस बार का स्वाइन लू कम पावरफुल है, हालांकि उसके वायरस ने इस बार स्ट्रेन बदल लिया है यानी पिछली बार के वायरस से इस बार का वायरस अलग है। यह बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed