{"_id":"6420ab6fff8a4a5a7b0a08d7","slug":"12-lakh-cheated-in-the-name-of-commercial-unit-in-bestech-business-tower-mohali-news-c-289-1-pkl1019-29-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बेस्टेक बिजनेस टॉवर में कामर्शियल यूनिट के नाम पर 12 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बेस्टेक बिजनेस टॉवर में कामर्शियल यूनिट के नाम पर 12 लाख ठगे
Mon, 27 Mar 2023 02:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Mon, 27 Mar 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
बेस्टेक बिजनेस टॉवर में कामर्शियल यूनिट के नाम पर 12 लाख ठगे
एसएसपी के आदेश पर जांच करने के बाद दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। सेक्टर-66 स्थित बेस्टेक बिजनेस टॉवर में कामर्शियल यूनिट दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना फेज-11 की पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान विपल शर्मा और पल्लव शर्मा निवासी सेक्टर-66 के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता रूपाल गोयल निवासी सेक्टर-20 पंचकूला ने 30 जनवरी, 2023 को एसएसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया था कि उक्त आरोपियों ने उससे सेक्टर-66 स्थित बेस्टेक बिजनेस टॉवर में कामर्शियल यूनिट दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद न तो उसे वह यूनिट दिया और न ही पैसे लौटाए। इससे परेशान होकर उन्होंने इस संबंधी शिकायत एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग को दी। इसके बाद अब थाना फेज-11 की पुलिस ने जांच करने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।