फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   12 children who were being pushed into begging were rescued

Mohali News: भिक्षावृत्ति में धकेले जा रहे 12 बच्चों को बचाया

Fri, 18 Jul 2025 12:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
12 children who were being pushed into begging were rescued
मोहाली। फेज एरिया, बाजारों और ट्रैफिक लाइटों पर भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। एक विशेष अभियान में 12 बच्चों को भीख मंगवाने के कार्य से छुड़ाया गया। यह कार्रवाई प्रोजेक्ट जीवनज्योत 2.0 के तहत की गई, जो पंजाब सरकार की तरफ से बच्चों के शोषण को रोकने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जब टीमों ने सड़कों पर नजर रखी, तो उन्हें ऐसे कई बच्चे मिले जो या तो खुद भीख मांग रहे थे, या किसी वयस्क के साथ मजबूरन खड़े थे। बच्चों को तुरंत वहां से रेस्क्यू कर सरकारी देखभाल केंद्रों में भेजा गया। प्रशासन के अनुसार जब तक उनकी सही पहचान और दस्तावेज सामने नहीं आते, तब तक उन्हें देखभाल और सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले में बच्चों से भीख मंगवाना एक गंभीर अपराध है और इसके लिए नियमित निगरानी की जा रही है। वहीं, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी नवप्रीत कौर ने कहा कि जिन लोगों को बच्चों को जबरन भीख मंगवाते पाया गया, उन पर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

बच्चों की सही पहचान न हो पाने की स्थिति में डीएनए जांच की भी सिफारिश की जा सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं कोई बच्चा भीख मांगते दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते हस्तक्षेप कर ऐसे बच्चों को सुरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed