फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   11.90 lakhs cheated in the name of giving Canadian visa, operator absconds after locking himself

Mohali News: कनाडा का वीजा देने के नाम पर ठगे 11.90 लाख, संचालक ताला लगाकर फरार

Mon, 11 Mar 2024 03:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
11.90 lakhs cheated in the name of giving Canadian visa, operator absconds after locking himself
मोहाली। सेक्टर-70 की एक इमिग्रेशन कंपनी के संचालकों पर 11.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। कंपनी संचालकों ने पीड़ित को कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर अलग-अलग समय पर पेमेंट लेकर उसको ना तो वीजा दिया और न ही उसके पैसे वापस किए। इस मामले में मटौर थाना पुलिस ने हिसार के बरवाला स्थित प्रेमनगर ढाणी निवासी शिकायतकर्ता जगरूप सिंह के बयान पर दि वीजा लैंड इमिग्रेशन कंपनी के संचालक रीत कौर कौड़ा, कुलबीर सिंह कौडा व निशान सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 120बी व इमिग्रेशन एक्ट -24 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस इमिग्रेशन कंपनी के संचालक कंपनी बंद कर फरार हो चुके हैं, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


जगरूप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने सेक्टर-70 में दि वीजा लैंड इमिग्रेशन कंपनी का विज्ञापन सोशल मीडिया पर देखा था। इसके बाद उसने कनाडा का वीजा लेने के लिए उक्त कंपनी के साथ संपर्क किया। कंपनी संचालकों ने उसे कनाडा का वीजा देने के लिए कुल 11.90 लाख रुपये मांगे। उसने 5.50 लाख रुपये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच बरवाला से चेक के माध्यम से पेमेंट खाते में डलवाई। इसी तरह 40 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से और 6 लाख रुपये सोहाना गुरुद्वारे के नजदीक वसूल किए। उसने बताया कि रकम मंदीप सिंह व निशान सिंह की मौजूदगी में दिए थे। उसने आरोप लगाया कि रकम लेकर न तो कंपनी ने उसे वीजा दिया और न ही पैसे वापस किए। यही नहीं कंपनी ने अपना दफ्तर बंद कर दिया और अब उसका फोन भी उठाना बंद कर दिया। इस मामले की शिकायत उसने मटौर थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed