फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   आधार कार्ड या एटीएम नंबर की जानकारी न दे

आधार कार्ड या एटीएम नंबर की जानकारी न दे

Thu, 17 Jan 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड या एटीएम नंबर की जानकारी न दे
- लगातार आ रहे ठगी के मामलों के बाद एसएसपी मोहाली ने दी लोगों को नसीहत
विज्ञापन

- बैंक वाले इस तरह की जानकारी फोन पर नहीं मांगते, ऐसे जानकारी बैंक में जाकर दे

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। जिले में आए दिन फोन पर लोगों के एटीएम कार्ड या आधार कार्ड नंबर पूछकर ठगी मारने के केस सामने आ रहे हैं, जिसके बाद जिला पुलिस पूरी तरह से हरकत में आ गई है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने लोगों से अपील की है कि अपने एटीएम कार्ड के पिन नंबर व आधार कार्ड नंबर की जानकारी किसी से सांझी न करें। अकसर देखने में आया है कि शातिर किस्म के लोग भोले-भाले लोगों को फोन कर बैंक से बोलने का दावा करते हैं। इसके बाद वह उन्हें आधार कार्ड को अपडेट आदि करने का लालच देकर एटीम के पिन नंबर व आधार कार्ड की जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद वह आसानी से लोगों से ठगी मार लेते हैं। क्योंकि आधार कार्ड का नंबर बैंक खातों से जुड़ा होने के कारण धोखेबाज लोग बैंक खातों से रकम निकलवाने में सफल हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हरेक व्यक्ति को ऐसे शातिर किस्म के लोग व फोन कॉलों से सावधान रहना चाहिए। साथ ही किसी के साथ ही एटीएम का पिन कोड व आधार कार्ड को शेयर नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने एटीएम कार्ड व आधार कार्ड नंबर बारे जानकारी सांझी करने के समय पूरी तरह से जागरूक रहना चाहिए। क्योंकि बैंकों की तरफ से किसी भी व्यक्ति से एटीएम कार्ड या आधार कार्ड का नंबर फोन करके नहीं मांगा जाता है। यदि किसी बैंक को या किसी अन्य दफ्तर में आधार कार्ड की जरूरत होती है तो निजी तौर पर संबंधित दफ्तर या बैंक में जाकर अधिकारित कर्मचारी को दिया जा सकता है। ताकि किसी भी किस्म की ठगी, धोखेबाजी व जालसाजी से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा जागरूक रहकर ठगियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed