फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मैं अपने घर बच्चों के साथ सोने की तैयारी कर रही थी, किसी ने आकर बुरी सूचना दी..

मैं अपने घर बच्चों के साथ सोने की तैयारी कर रही थी, किसी ने आकर बुरी सूचना दी..

Wed, 19 Dec 2018 12:58 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
मैं अपने घर बच्चों के साथ सोने की तैयारी कर रही थी, किसी ने आकर बुरी सूचना दी..
- आग से दुकानदारों का करोड़ों रुपये का हुआ नुकसान
विज्ञापन

-
अश्वनी कुमार
जीरकपुर। मैं अपने घर बच्चों के साथ सोने की तैयारी में थी तो किसी ने बुरी सूचना दी कि उनकी दुकान आग लगने से राख हो गई। सूचना सुनते ही मैं घटनास्थल की तरफ भागी तो देखा कि दमकल विभाग की गाड़ियां पानी की बौछारों से आग बुझाने में जुटी हैं, लेकिन दुकान मेरी आंखों के सामने राख का ढेर बन गई। वहीं, एक दुकानदार ने बताया कि साहूकारों से उचित ब्याज दरों पर कर्ज लेकर दुकान में नया सामान डाला था, परन्तु आग ने उनकी सारी कमाई को राख का ढेर कर दी। जबकि 5 बच्चों की मां नगर काउंसिल ऑफिस में भविष्य में 4 बेटियां और बेटे के पालन पोषण की दोहाई देकर रोती नजर आईं। जिक्रयोग है कि इन लोगों का ये हाल सोमवार देर रात अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित अवैध मंडी में लगी आग से हुए नुकसान के बाद हुआ है।
सोमवार देर रात मंडी में लगी आग की वजह से करीब 70 से अधिक दुकानें राख में बदल र्गइं, जो अगली सुबह मंगलवार की अपनी दुकानों को देख रोते बिलखते नजर आए। सोमवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे बेदी चिकन के सामने प्रीत कालोनी में बनी अवैध मंडी में अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही मंडी के अंदर मौजूद दुकानों के मालिक मौके पर पहुंचे। जबकि आग की सूचना पाकर एसएचओ जीरकपुर गुरजीत सिंह, एएसपी हरमन हंस सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिनके बाद ही दमकल विभाग की गाड़ियों का एक के बाद एक पहुंचना शुरू हो गया और आग को बुझाने में प्रशासनिक अधिकारी जुट गए। अधिकतर दुकानदारों ने यहां पर साहूकारों से मोटी-मोटी ब्याज दरों पर पैसे उठा रखे थे, जिनको रोजाना किश्त देकर अपनी दुकानदारी चलाते थे।
विज्ञापन


आग के कारण इन लोगों की दुकानें हुई नष्ट
रंजना बताती हैं कि कि मैं करीब वह करीब 13 वर्ष पहले जीरकपुर आई थीं। प्रीत कालोनी में रेडीमेड कपड़ों का बिजनेस शुरू किया। अब उनके पास 5 बच्चे हैं, जिनमें 4 बेटियां और एक लड़का शामिल है। दुकान में आग लगने से उनका सबकुछ खत्म हो गया। जबकि अपने जानकार और साहूकार लोगों से मोटी ब्याज पर पैसे उठाकर दुकान में सर्दियों के कपड़ों का सामान भरा था, परन्तु सोमवार की रात को लगी आग से सबकुछ नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजना
रेडीमेड गारमेंट्स
सामान करीब 25 लाख रुपये

प्रीत कालोनी की मंडी में मैंने दुकान किराये पर ली थी, जिसके अंदर 8 लाख रुपये की कीमत का कास्मेटिक का सामान पड़ा था, जो सोमवार रात आग की वजह से खाक हो गया। मेरे पास दुकान के अलावा कोई रोजगार नहीं, इसलिए प्रशासन के पास गुहार लगाने के अलावा कुछ नहीं।
संगीता
कास्मेटिक शॉप
सामान करीब 8 लाख रुपये

रात को दुकान बंद करके घर चली गई थी। परिवार के साथ सोने की तैयारी कर रही थी कि किसी ने बुरी सूचना दी कि दुकान में आग लग गई। घटनास्थल का मंजर देखकर पैरों के नीचे जमीन ही खिसक गई। करीब 20 लाख रुपये का सामान था, जो आग के कारण खाक हो गया। मंगलवार सुबह आकर राख में तबदील हुई दुकानों को देखकर आंसू नहीं रुक रहे।
संध्या देवी
रेडीमेड गारमेंट्स
सामान करीब 20 लाख रुपये

साहूकारों से मोटी ब्याज दरों पर कर्ज उठाकर दुकान में सामान भरा था, तांकि दुकान से कमाई करके परिवार का पालन पोषण कर सकें। सोमवार रात को लगी आग की वजह से उनकी दुकान ही नहीं रही, परन्तु साहूकार अपने पैसे वापस मांगने के लिए फोन कर रहे हैं।

शाहीन पत्नी रूबेन
कपड़ों की दुकान
सामान करीब 10 लाख रू.

प्रीत कालोनी के अंदर मेरी मोबाइल शॉप थी, जिसके अंदर करीब 5 लाख रूपये से अधिक का सामान पड़ा था। सुबह आकर देखा तो सारा सामान जलकर खाक हो चुका है। हम गरीबों के पास इसके अलावा कोई कारोबार नहीं, जो कुछ था वह आग ने खत्म कर दिया।
अनीश
मोबाइल शॉप
सामान करीब 5 लाख रू.





जरूरत होगी तब लगाएं...





राजेश कुमार
रेडीमेड गारमेंटस
सामान करीब 15 लाख रू.
गुरप्रीत वर्मा
कास्मेटिक शॉप
सामान करीब 5 लाख
जितेंद्र वर्मा
रेडीमेड गारमेंट्स
ममता वर्मा पत्नी सतबीर
जूतों की दुकान
सामान करीब 5 लाख रू.
रेखा
कास्मेटिक शॉप
सामान करीब 5 लाख रू.
असलम खान
जूतें और बैग की दुकान
सामान करीब 12 लाख रू.
मोनिका
कास्मेटिक शा्प
सामान करीब 5 लाख रू.
हयात
कपड़ों की दुकान
सामान करीब 5 लाख रू.
मोहम्मद रोबिन
जूतों की दुकान्र
सामान करीब 2 लाख रू.
राहुल कुमार
स्वीट शॉप
35 हजार की नकदी और 2 लाख रू. का सामान
संतोष
कास्म्ेटिक शॉप
सामान करीब 2 लाख रू.
राम गोयल
स्वीट शॉप
सामान करीब 1 लाख रू.
श्याम लाल
रेडीमेड गारमेंट्स
सामान करीब 6 लाख रू.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed