{"_id":"5c09831abdec22413d18f988","slug":"11544127258-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर काउंसिल बैठक : जीरकपुर नगर काउंसिल द्वारा शहर के अंदर बनाया जाएगा आलीशान आडिटोरियम..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर काउंसिल बैठक : जीरकपुर नगर काउंसिल द्वारा शहर के अंदर बनाया जाएगा आलीशान आडिटोरियम..
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर काउंसिल बैठक : वीआईपी रोड पर ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए बनेगा डिवाइडर
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर काउंसिल सड़क के बीचोबीच डिवाइडर बनाएगी। शहर की आबादी को देखते हुए एक ऑडिटोरियम बनाने का फैसला भी लिया गया है। इसका प्रस्ताव अगली बैठक में पेश किया जाएगा। ये फैसला वीरवार को हुई नगर काउंसिल के हाउस की बैठक में लिया गया। इस दौरान अन्य विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव पास किए गए।
बैठक प्रधान कुलविंदर सिंह सोही की अध्यक्षता में हुई, जिसमें हलका विधायक एनके शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। दूसरी ओर, बैठक में मौजूद पार्षदों की ओर से इलाके की खस्ताहाल सड़कों को लेकर खूब शोर मचाया गया, इसके बाद प्रत्येक वार्ड के पार्षद से उनके इलाके की सड़कों को बनवाने की डिटेल हासिल की गई। एक-दो को छोड़कर सभी वार्डों के पार्षदों ने अपने-अपने इलाकों में सड़क नेटवर्क को बेहतर करने की मांग की। वहीं, पार्षदों की मांग को देखते हुए अधिकारियों को प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण करके सड़कों की रिपेयर एवं नवीनीकरण के कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसी तरह, बलटाना में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए एक ट्यूबवेल लगाने को मंजूरी दी गई। इसी तरह कम्युनिटी सेंटरों की हालत को सुधारने के लिए लाखों रुपये के प्रस्ताव पास किए गए हैं।
प्रधान ने बताया कि शहर की आबादी को देखते हुए बड़ी-बड़ी कंपनियों के मॉल्स, अस्पताल और नामी स्कूल शहर का रुख कर रहे हैं। इसके अलावा कारपोरेट सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के ऑफिसेज भारी संख्या में शहर पहुंच रहे हैं, जिस कारण शहर आर्थिक हब बनकर उबर रहा है। कुलविंदर ने बताया कि इन कंपनियों द्वारा अपनी प्रोमोशंस के लिए अगर कोई कार्यक्रम आयोजित करने होते हैं तो उनको शहर से बाहर पंचकूला या चंडीगढ़ के अंदर बने आडिटोरियम में जाकर फंक्शन करने पड़ते हैं। एक सवाल के जवाब में प्रधान कुलविंदर सोही ने बताया कि आडिटोरियम बनने के बाद नगर काउंसिल को इससे अच्छी खासी कमाई होगी, इसलिए अधिकारियों को इसकी एक ड्राइंगनुमा एक प्रस्ताव बनाकर हाउस की आगामी बैठक में पेश करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
वीआईपी रोड के बीच 3 फुट चौड़ा बनेगा डिवाइडर, जाम से मिलेगी राहत
जानकारी के मुताबिक शहर के पॉश एरिया की सड़क 44 से 66 फुट चौड़ी है। बावजूद इसके यहां पर ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार बनी रहती है। लोगों ने यहां पर लाखों रुपये खर्च करके अपने घर बनाए हैं, जिनको सुबह-शाम ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। उधर, नगर काउंसिल की बैठक के दौरान पार्षद यादविंदर शर्मा ने वीआईपी रोड पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए यहां पर डिवाइडर बनाने की मांग की। वहीं, पार्षद यादविंदर की मांग को देखते हुए अन्य पार्षदों ने उनकी मांग का समर्थन किया, जिसके बाद अधिकारियों को सड़क के बीचोबीच 3 फुट की चौड़ाई वाला डिवाइडर तैयार करने के निर्देश दे दिए।
महिला पार्षद की बिगड़ी तबीयत, मीटिंग छोड़कर वापस लौटीं
वीरवार को नगर काउंसिल की बैठक के दौरान वार्ड नंबर-31 से महिला पार्षद शकुंतला आर्या की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सुबह से ही तेज बुखार था, बावजूद इसके वह मीटिंग अटेंड करने पहुंच गईं। कुछ देर तक मीटिंग में बैठने के बाद उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, इसके बाद वह मीटिंग को बीच में छोड़कर घर वापस लौट गई।
ये लोग रहे मौजूद
बैठक के दौरान एमई विनय महाजन, ईओ गिरीश वर्मा, एसडीओ वरिंदर कुमार, जेई पवनदीप, सीनियर उपप्रधान परमजीत कौर सोढ़ी, उपप्रधान नछत्तर सिंह, पार्षद दविंदर बराड़, सुरिंदर छिंदा, जगतार टिवाणा, परवीन शर्मा, हनुमंत बहुगुणा, मनीषा मलिक, भूपिंदर सिंह, सतविंदर सिंह, बीबी चौधरी आदि उपस्थित थे। जबकि वार्ड नंबर-10 से एकता नागपाल और वार्ड-11 से पार्षद जगदेव सिंह पीरमुच्छल्ला नदारद रहे।
--------------------------------------
पूर्व सरपंच ने काउंसिल की 2 बीघा जमीन पर किया कब्जा : मनविंदर सिंह
- अवैध इमारतों के नक्शे को पास करने वाले अधिकारी खिलाफ होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। वीरवार को नगर काउंसिल कार्यालय में करीब 3 घंटे तक चली हाउस की बैठक में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और नक्शों से उल्ट इमारतों का निर्माण करने वाले का मुद्दा जोरशोर से गर्माया। बैठक में मौजूद वार्ड नंबर-23 से पार्षद मनविंदर सिंह काला ने आरोप लगाया कि गांव नाभा के एक पूर्व सरपंच राम सिंह द्वारा नगर काउंसिल की 2 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है। आरोप है कि ये कब्जा राम सिंह ने कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद किया, जिसकी शिकायत अधिकारियों को दी गई। परन्तु कोई ध्यान नहीं दिया। इसी तरह, वीआईपी रोड पर गुलशन राय नामक प्रापर्टी डीलर ने एक मंजिला इमारत का नक्शा पास करवाकर तीन मंजिला शोरूम तैयार कर लिया है। इस कारण सड़क पर पार्किंग को लेकर लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। दूसरी ओर, हाउस की बैठक के दौरान एक प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें वीआईपी रोड पर 3 मंजिला पास किए गए शोरूमों के नक्शों पर संबंधित ईओ के हस्ताक्षर वाली फाइलों को पेश करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।