फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   करोड़ों से बदलेगी मोहाली की सूरत, बजट पारित

करोड़ों से बदलेगी मोहाली की सूरत, बजट पारित

Sun, 03 Mar 2019 01:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
करोड़ों से बदलेगी मोहाली की सूरत, बजट पारित
149.92 करोड़ से होगा शहर का विकास
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने साल 2019-20 का प्रस्तावित बजट किया तैयार
पांच मार्च को होने वाली हाउस की मीटिंग में पारित किया जाएगा प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। नगर निगम ने शहर के विकास के लिए इस बार 149.92 करोड़ का प्रस्तावित बजट तैयार किया है जोकि गत वर्ष के सालाना बजट से करीब 22 करोड़ रुपये अधिक है। पांच मार्च को होने वाली हाउस की मीटिंग में इस बजट को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। जैसे ही हाउस द्वारा बजट को पारित किया जाएगा, उसके बाद इसे मंजूरी के लिए निकाय विभाग के पास भेजा जाएगा। इसके बाद उक्त बजट को लागू कर दिया जाएगा।
साल 2018 में नगर निगम ने शहर के विकास के लिए 128 करोड़ का बजट पास किया था। इसमें आमदन व खर्च में करीब 15 करोड़ का अंतर था। हालांकि बाद में इसे संतुलित कर लिया गया था। दोनों में 7.85 करोड़ का अंतर रह गया था। इसी तरह इस साल भी आमदन व खर्च में 22.12 करोड़ का अंतर है। हालांकि नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि उनकी कोशिश यह है कि किसी तरह आय के स्रोतों को बढ़ाया जाए। वहीं, उम्मीद है कि इस साल पूरे शहर मेें विकास का पहिया घूमेगा, क्योंकि इस साल के अंत या अगले साल में नगर निगम के चुनाव भी होने तय हैं। ऐसे में लोगों का दिल जीतने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

---बॉक्स
प्रॉपर्टी टैक्स से होगी सबसे अधिक आमदन
इस साल के बजट में नगर निगम को सबसे ज्यादा आमदन प्रॉपर्टी टैक्स से होगी। निगम को प्रॉपर्टी टैक्स से 25 करोड़ रुपये, एडिशनल एक्साइज ड्यूटी के रूप में आठ करोड़, रेंट व तहबाजारी से साठ लाख, विज्ञापन पॉलिसी से 11 करोड़ रुपये, वाटर सप्लाई व सीवरेज से 1.3 करोड़ और बिल्डिंग एप्लीकेशन के रूप में 30 लाख रुपये के रूप में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
बजट एक नजर
साल 2018 2019
बजट 128.17 करोड़ 149.92 करोड़
इनकम 112.93 करोड़ 127.8 करोड़
अंतर 15.24 करोड़ 22.12 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed