{"_id":"5c3a474dbdec2273404df035","slug":"111547323213-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समागम ने रोकी खिलाड़ियों की प्रेक्टिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समागम ने रोकी खिलाड़ियों की प्रेक्टिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-78 स्थित मल्टीपर्पस स्टेडियम के बाहर शनिवार सुबह खिलाड़ी और पैरेंट्स परेशान
गुस्साएं पैरेंट्स व बच्चों ने किया प्रदर्शन, बोले पहले इस बारे नहीं बताया गया
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सेक्टर-78 स्थित मल्टीपर्पस खेल स्टेडियम में शनिवार सुबह उस समय बवाल हो गया। जब वहां पर प्रेक्टिकस करने आने वाले विद्यार्थियों को स्टेडियम में जाने से रोक दिया। जिस कारण बच्चे और उसके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद गुस्साए बच्चों व उनके परिजनों ने गेट के बाहर प्रदर्शन कर दिया। पैरेंट्स का आरोप था कि हर तीसरे दिन स्टेडियम में समागम करवाए जा रहे हैं, जिससे बच्चों की प्रेक्टिस पर बुरा असर पड़ रहा है। जबकि उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। परिजनों का कहना है कि आने वाले समय में इस मामले को कोर्ट में लेकर जाएंगे। साथ ही उनकी कोशिश यही रहेगी कि इस तरह के समागमों को स्टेडियम में होने से रोका जाए।
इस मौके धर्म प्रचार कमेटी के इंचार्ज व मार्केट एसोसिएशन के प्रधान जतिंदर पाल सिंह जेपी व अन्य बच्चों के परिजनों ने बताया वह सुबह करीब साढ़े चार बजे अपने बच्चों को प्रेक्टिस करवाने के लिए स्टेडियम लेकर आए हैं। जब वह वहां पहुंचे तो पता चला है कि पंचों व सरपंचों का शपथ समारोह करवाया जाना है। इस कारण बच्चों को स्टेडियम में जाने से रोक दिया गया। कड़ाके की ठंड का कारण बच्चों व परिजनों को स्टेडियम के बाहर खड़े होने के लिए मजबूर कर दिया। दूसरी तरफ स्टेडियम के हालात भी काफी खराब थी। उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रोग्राम से पहले प्रेक्टिस करने वाले बच्चों को सूचित करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की गलती के कारण आज खेलों के क्षेत्र में पंजाब हरियाणा से आगे निकल गया। उन्होंने कहा कि इस संबंधी स्टेडियम के एक अधिकारी जिला स्पोर्ट्स अफसर कहना था कि उन्हें कुछ पता नहीं है। उन्होंने कहा कि डीसी के आदेश पर ही उनकी तरफ से कार्रवाई की गई। परिजनों का कहना है कि वह अपने बच्चों के साथ इस तरह का धक्का नहीं होने देंगे। उन्होंने सीएम व खेल मंत्री से गुहार लगाई है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए।
पहले राहुल गांधी के समागम से रुकी थी प्रेक्टिस
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक समागम स्टेडियम में हुआ था। यह स्टेडियम दिसंबर में हुआ था। उस दौरान भी तीन दिन के लिए स्टेडियम भी बंद रहा था। इस दौरान पैरेंट्स ने काफी धरना प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद लोगों ने आरोप लगाया था कि समागम के बाद वहां पर सफाई तक नहीं करवाई गई।