{"_id":"5a9c566a4f1c1b8e238bbcae","slug":"111520195178-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना 6 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना 6 को
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापक और कर्मचारी 6 को करेंगे शिक्षा भवन का घेराव
मोहाली। शिक्षा विभाग में काम कर रहे कंप्यूटर अध्यापक, सर्व शिक्षा अभियान-रमसा अध्यापक, कर्मचारी, आदर्श स्कूलों के अध्यापक व कर्मचारी, आईईआरटी अध्यापक और मिड डे मील कर्मचारियों द्वारा मांगों को लेकर 6 मार्च को शिक्षा भवन में राज्य स्तरीय रैली की जाएगी। इस संबंध में यूनियन नेता अरुणदीप सिंह और दीदार सिंह ने बताया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार चुनावों में किए वायदे भूल रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग में कार्यरत कच्चे अध्यापकों व कर्मचारियों को 10300 वेतन देने के फरमान को लेकर उनकी काफी रोष है। इसी फरमान के खिलाफ सभी संगठनों ने एकत्र होकर शिक्षा भवन का घेराव करने और धरना देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि 6 मार्च को फेज-8 स्थित शिक्षा भवन के गेट पर राज्य भर से अध्यापक और दफतरी कर्मचारी धरना देेंगे। सरकार से पूरा वेतन और रेगुलर करने की मांग करेंगे।