{"_id":"5a18743c4f1c1b96698b5136","slug":"111511552060-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बार पार्षद रहे समाजसेवी डॉ सुशील का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बार पार्षद रहे समाजसेवी डॉ सुशील का निधन
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बार पार्षद रहे डॉ. सुशील का निधन
डेराबस्सी। नगर परिषद के पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी डॉ. सुशील राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे। वह कुछ समय से बीमार थे। शुक्रवार शाम अपने क्लीनिक से वॉशरुम जाने के लिए उठे तो रास्ते में ही गिर गए। हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। डॉ.
सुशील ने डॉक्टरी पेशे के अलावा समाजसेवा में काफी नाम कमाया। वह करीब दो दशक तक सबसे पुरानी संस्था श्री सनातन धर्म सभा के लगातार प्रधान रहे और लगातार तीन बार शहर से पार्षद चुने गए। वह सत्तर के दशक में लायंस क्लब के शहर से पहले प्रधान भी चुने गए थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया जाएगा। उनकी मौत पर भाजपा के जिला उपप्रधान एडवोकेट मुकेश गांधी, नप के प्रधान भूपिंद्र सैनी, पूर्व प्रधान अमृतपाल सिंह, पूर्व पार्षद विपिन थम्मन सहित अन्य शहरवासियों ने दुख जताया है।