{"_id":"60ca60e08ebc3e3236334f82","slug":"11-oxygen-plants-will-establish-in-mohali-mohali-news-pkl4169322180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां पूरीं... मेडिकल कॉलेज समेत जिले में स्थापित होंगे ग्यारह ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली : कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां पूरीं... मेडिकल कॉलेज समेत जिले में स्थापित होंगे ग्यारह ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के साथ ही अब जिला प्रशासन तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गया है। इसके मद्देनजर फेज-6 स्थित बीआर आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज मोहाली में 1000 एलपीएम के तीन ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे और एलएमओ लाइन बिछाई जाएगी।
इसके लिए प्लांट के लिए साइट की निशानदेही और अन्य सभी औपचारिकताएं 15 दिन में पूरी कर ली जाएंगी। इसके अलावा सिविल अस्पताल खरड़ में दो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढकोली में एक और जिला अस्पताल मोहाली में पांच पीएसए प्लांट (प्रेशर स्विंग एब्स्सार्पशन अर्थात हवा से ही ऑक्सीजन बनाने वाले) लगाए जाएंगे। एडीसी आशिका जैन ने बताया कि अगर कोरोना की तीसरी लहर शुरू होती है तो उसके लिए पहले से ही मरीजों के इलाज के लिए सुविधाएं देने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को एडीसी आशिका जैन की अगुवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बैठक हुई। इसमें मेडिकल कॉलेज, पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन, पब्लिक हेल्थ, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) और इलेक्ट्रिकल विंग के प्रतिनिधियों की एक विशेष समिति गठित की गई। जो दिन-प्रतिदिन के आधार पर प्रोजेक्ट से जुड़े कामों पर नजर रखेंगे। एडीसी ने बताया कि पीएसए संयंत्रों की स्थापना के साथ संबंधित जेनरेटर सेट और बिजली लाइनों की स्थापना की प्रक्रिया साथ-साथ चलेगी। उन्होंने कहा कि कोशिश यह है कि जल्द ही इस काम पूरा को किया जाएगा। इससे पहले मोहाली के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट नहीं थे। मेडिकल ऑक्सीजन मंगवाकर काम चलाया जाता था। इसी तरह गंभीर मरीजों का इलाज भी सिविल अस्पताल में नहीं होता था। उन्हें इलाज के लिए राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर किया जाता था।
विज्ञापन
जल्द तैयार होगा सौ बेड वाला मेक शिफ्ट अस्पताल
मोहाली जिले के लोगों की मेडिकल सुविधा के लिए भारतीय सेना की ओर से 100 बेड का मेक शिफ्ट अस्पताल बनाया जा रहा है। यह प्री-फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर पर आधारित होगा और इसी महीने के अंत तक इस अस्पताल के तैयार होने की उम्मीद है। इसके लिए देश के अन्य हिस्सों से सामान आ रहा है। हालांकि सेना की ओर से इस अस्पताल प्रबंधन के लिए 10 जेसीओ मुहैया करवाए गए हैं।