फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   10th-12th examinations, supplementary examinations from today

10वीं-12वीं की परीक्षाओं अनुपूरक परीक्षाएं आज से

Thu, 15 Sep 2022 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
10th-12th examinations, supplementary examinations from today
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की 10वीं और 12वीं की अनुपूरक परीक्षाएं वीरवार से शुरू होंगी। परीक्षाओं को नकलमुक्त बनाने के लिए बोर्ड ने इस बार कई कदम उठाए हैं। एक तरफ जहां परीक्षा केंद्रों पर कैमरों से नजर रखी जाएगी। वहीं परीक्षा केंद्रों के चारों तरफ धारा-144 लागू रहेगी। इसके साथ ही बोर्ड के स्पेशल उड़नदस्ते भी परीक्षा केंद्रों की चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में किसी बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं होगी। पेपर खत्म होने के बाद उत्तरपुस्तिकाएं सील बंद कर क्षेत्रीय दफ्तरों में जमा होंगी। बोर्ड ने साफ किया है कि जहां पर तय नियमों का पालन नहीं होगा, उस केंद्र के सुपरिंटेंडेंट पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अगर कोई विद्यार्थी नकल करते काबू किया जाता है तो उनकी उत्तरपुस्तिकाएं हरे रंग के सील बंद लिफाफे में बोर्ड मुख्यालय भेजी जाएंगी। इसके अलावा हल हुई कोई भी उत्तरपुस्तिका अंतिम पैकेट में डालकर बोर्ड को नहीं भेजी जाएगी। ऐसी सूरत में केंद्र सुपरिंटेंडेंट पर सख्त कार्रवाई होगी। बोर्ड ने साफ किया है यदि कोई विद्यार्थी किसी कारण से परीक्षा में हाजिर नहीं होता है तो उसके लिए निल का मेमो अलग से बनाकर बोर्ड मुख्यालय भेजा जाएगा ताकि बाद में कोई गलत दावा न कर पाए। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन से लेकर कोई भी सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। विद्यार्थियों को 15 मिनट अलग से पेपर पढ़ने के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक डेस्क पर एक विद्यार्थी देगा परीक्षा
पीएसईबी की तरफ से इस बार परीक्षाओं में कोरोना दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। प्रत्येक डेस्क पर केवल एक ही विद्यार्थी को बैठने की अनुमति रहेगी। नकल रोकने के लिए बोर्ड ने जिला स्तर पर उड़नदस्ते गठित किए हैं। वहीं बोर्ड मुख्यालय व शिक्षा विभाग की स्पेशल टीमें भी इस पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed