फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : बिना सूचना हरमिलाप नगर में 6 घंटे बिजली रही गुल..

जीरकपुर : बिना सूचना हरमिलाप नगर में 6 घंटे बिजली रही गुल..

Sun, 20 Jan 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : बिना सूचना हरमिलाप नगर में 6 घंटे बिजली रही गुल..
बिना सूचना हरमिलाप नगर में 6 घंटे बिजली गुल
विज्ञापन

- दो कालोनियों के लोग हुए परेशान, विभाग के प्रति जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। बलटाना की हरमिलाप नगर कालोनी में शनिवार को पावरकॉम विभाग ने बिना सूचना दिए बिजली काट दी। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कालोनी वासियों ने विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की।
शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे ढकोली फीडर से सप्लाई होने वाली लाइन को बंद कर दिया गया और शाम करीब सवा 5 बजे चालू किया गया। बिजली सप्लाई बंद करने की सूचना न मिलने से हरमिलाप नगर-1 व 2 में रहने वाले लोग लाइट आने का इंतजार करते रहे। काफी देर तक लाइट नहीं आई तो अधिकारियों से संपर्क साधा, जिन्होंने जरूरी मरम्मत का आश्वासन देकर टाल दिया और लाइट कब आएगी, इसकी जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

बाक्स
पानी की सप्लाई हुई 6 बजे
नगर काउंसिल की ओर से आमतौर पर कालोनी वासियों के लिए पानी की सप्लाई शाम 4 बजे चालू कर दी जाती है परंतु शनिवार को ऐसा नहीं हुआ, बल्कि लाइट न होने की वजह ट्यूबवैल की मोटर बंद रही और शाम सवा 5 बजे लाइट आने के बाद पानी की सप्लाई को बहाल किया जा सका। दूसरी ओर, कालोनी के रहने वाले दीपक ने कहा कि पावरकॉम विभाग के अधिकारी अकसर बिना कोई जानकारी दिए कट लगा देते हैं जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। अभी तो सर्दियां हैं तो ये हाल हैं। गर्मियां होती तो पता नहीं क्या होता?
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स :::::::
पिछले दिनों वाहन की टक्कर के कारण ढकोली फीडर से हरमिलाप नगर को सप्लाई होने वाली लाइन में फॉल्ट आ गया, जिसकी रिपेयर का काम लंबे समय से रुका हुआ था। शनिवार को लाइन में परेशानी ज्यादा बढ़ गई, इसके चलते लाइन को कुछ देर के लिए बंद किया गया।
-सरबजोत सिंह, जूनियर इंजीनियर, पावर ग्रिड, ढकोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed