फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   देश की संसद में होंगे शहीद ऊधम सिंह के दीदार

देश की संसद में होंगे शहीद ऊधम सिंह के दीदार

Sat, 15 Dec 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
देश की संसद में होंगे शहीद ऊधम सिंह के दीदार
संसद की गैलरी में लगेगी शहीद ऊधम सिंह की तस्वीर
विज्ञापन

सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के सहयोग से हो पाया संभव

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। देश की संसद की गैलरी में अब शहीद ऊधम सिंह के दीदार भी होंगे। वहां पर शहीद ऊधम सिंह की तस्वीर लगाई जाएगी। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कंबोज समाज ने सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के सहयोग से लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से मुलाकात की। साथ ही गैलरी में शहीद की तस्वीर लगाने के लिए उन्हें सौंपी गई। इस मौके केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, विजय गोयल, बॉबी कंबोज अैर हरमीत कंबोज समेत कई लोग उपस्थित थे।

जानकारी के मुताबिक कंबोज समाज काफी समय से शहीद को उसका बनता सम्मान दिलाने के लिए जंग लड़ रहा है। इससे पहले समाज के लोग उत्तरी भारत के पचास से अधिक शहरों में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमाएं स्थापित करवा चुके है। ताकि आने वाली युवा पीढ़ी को शहीद से प्रेरणा मिल पाए। कुछ समय पहले जलियांवाला बाग में भी शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा लगाई गई थी। संस्था के सीनियर मेंबर बॉबी कंबोज ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी हुई थी। मीटिंग में उन्होंने केजरीवाल से मांग की थी कि दिल्ली में भी शहीद की प्रतिमा स्थापित की जाए। कंबोज ने बताया कि केजरीवाल ने इस पर हामी भर दी है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को प्रतिमा लगाने के लिए जगह की निशानदेही करने के आदेश दिए हैं। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उसके बाद से उनकी संस्था की तरफ से दिल्ली सरकार को प्रतिमा सौंपी जाएगी। जोकि दिल्ली में स्थापित की जाएगी। इस मौके कंबोज ने संसद की गैलरी में शहीद की तस्वीर लगाने के लिए सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा और लोकसभा स्पीकर का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed