{"_id":"5a0df1504f1c1b3c3d8b7f56","slug":"101510863184-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गेम्स का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल गेम्स का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी सम्मानित
कुराली। राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्कूल का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके लिए नेशनल पब्लिक स्कूल में एक समागम कराया गया। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल सुनीत सभरवाल ने बताया कि भोपाल में हुई 63वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्कूल की नौवीं कक्षा के विद्यार्थी सिमरणजोत सिंह व दसवीं के छात्र हरकमल सिंह ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि सिमरणजीत सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि स्कूल के खेल अध्यापकों पवन कुमार, भूपिंदर कौर और जगदीप सिंह की मेहनत के बल पर ही खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के लिए प्रिंसिपल सुनीता सभरवाल ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ भी मौजूद था।