फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   10-year-old girl raped in Derabassi, case registered against unknown

डेराबस्सी में दस साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, अज्ञात पर केस दर्ज

Wed, 17 Nov 2021 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
10-year-old girl raped in Derabassi, case registered against unknown
डेराबस्सी। शहर के नजदीकी गांव हरिपुर कूड़ा में एक 10 साल की मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह वारदात सोमवार को उस समय हुई जब लड़की अपने 4 साल के भाई के साथ जंगल में लकड़ियां लेने के लिए गई थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। राहगीर लड़की को घर तक लाए और उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल लड़की को सिविल अस्पताल डेराबस्सी में दाखिल करवाया गया है। यहां पर उसका मेडिकल किया गया है और रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सहायक इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसके पति दिहाड़ी पर मजदूरी करते हैं। सोमवार को वह अपने पति के साथ दिहाड़ी पर गई हुई थी। उनके बच्चे घर पर अकेले थे। इसी दौरान उनकी 10 साल की बेटी अपने 4 साल के छोटे भाई के साथ घर के नजदीक जंगल में लकड़ियां लेने के लिए गई थी। वहां पर उसके साथ किसी ने जबरदस्ती दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद वह रोते हुए वहां से घर आई और पड़ोसियों ने इसकी जानकारी उसको और उसके पति को दी। यह सुनकर जब पति के साथ अपने घर पहुंची तो उसकी लड़की की तबीयत खराब थी और उसके गुप्तांग से खून आ रहा था। वह तुरंत अपनी बेटी को लेकर सिविल अस्पताल डेराबस्सी में गई। यहां के डॉक्टरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की ने अभी तक किसी भी आरोपी की पहचान नहीं की है और पुलिस आसपास के क्षेत्र में आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस जंगल में रोजाना जाने वाले लोगों की भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा अस्पताल में दाखिल लड़की की हालत अब सामान्य है और वह काफी सहमी हुई है। इस वारदात के बद से गांव हरिपुर कूड़ा के लोगों में रोष है। उन्होंने पुलिस से आरोपी जल्द गिरफ्तार करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed