फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   1 kg ganja was in the envelope, arrested

हाथ में पकड़े लिफाफे में था 1 किलो गांजा, गिरफ्तार

Sun, 26 Dec 2021 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
1 kg ganja was in the envelope, arrested
मोहाली। फेज-11 पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान रवि कुमार निवासी लखनौर के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से पुलिस को 1 किलो 70 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। मामले की पुष्टि फेज-11 पुलिस थाना के एसएचओ गगनदीप सिंह ने की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, फेज-11 पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशे तस्करी की वारदात को अंजाम दे रहा है, जिसे आधार बनाकर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान रवि हाथ में लिफाफा पकड़कर नाके से निकलने की कोशिश कर रहा था, जिसे शक के आधार पर रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 1 किलो 70 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

दूसरी ओर, पुलिस ने रवि को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया, जिसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई, जिसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उसे 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed