फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Moga, NRI, police, paperwork, abroad, marry, swindle, seven, lakhs.

विदेश जाने के लिए कागजी विवाह कर सात लाख ऐंठे

Thu, 07 Aug 2014 10:18 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Thu, 07 Aug 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
Moga, NRI, police, paperwork, abroad, marry, swindle, seven, lakhs.
थाना एनआरआई पुलिस ने विदेश जाने के लिए कागजी विवाह कर 7 लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में लुधियाना में एक कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर संचालक जोड़े समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


स्थानिक एनआरआई सेल डीएसपी कंवरपाल सिंह बाजवा ने बताया कि गुरप्रीत सिंह निवासी गांव बुल्हे (जीरा) ने एनआरआई सेल के पास शिकायत की थी कि वह 12 कक्षा पास है और विदेश जाना चाहता था।
विज्ञापन


पीड़ित नौजवान वाईटूके कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर अरबन इस्टेट फोकल प्वाइंट लुधियाना में अंग्रेजी बोलने (आईलेट्स) का पाठ्यक्रम करने लग पड़ा। इस दौरान कंप्यूटर सेंटर संचालक महिला सोनू सिंगला ने पीड़ित नौजवान का नाभा के पास के एक गांव की लड़की से कागजी विवाह कर इंग्लैंड भेजने के लिए 7 लाख रुपये में सौदा तय करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित लड़के का आरोपी लड़की से 30 जनवरी 2011 को विवाह हो गया। 1 फरवरी 2011 को दोनों का विवाह हिंदू मैरिज रजिस्टरार, जीरा के दफ्तर में रजिस्टर्ड करवा दिया। इसके बाद कार्रवाई कर इंग्लैंड एंबेसी में केस लगा दिया।

एंबेसी ने लड़के से सात लाख ऐंठ कर आरोपी लड़की का पढ़ाई (स्टडी) वीजा लगा दिया और लड़के को वीजा न दिया। इसके बाद आरोपी पीड़ित को इंग्लैंड से वीजा अप्लाई करने का लारा लगाते रहे और वसूले रुपये वापस करने के लिए बैंक के चैक दिए। पीड़ित नौजवान को न तो इंग्लैंड भेजा और न ही रुपये वापस किए।


उन्होंने बताया कि वाईटूके कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर अरबन इस्टेट फोकल प्वाइंट लुधियाना की संचालक महिला सोनू सिंगला और उसके पति अनिल कुमार के अलावा आरोपी लड़की मनप्रीत कौर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed