{"_id":"42323c60027d6eb72e7d054d0de1052f","slug":"moga-dsp-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा के डीएसपी जसपाल सिंह पर पर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के डीएसपी जसपाल सिंह पर पर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Tue, 08 Jul 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
थाना कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को ग्रीन एवेन्यू में मंहगी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश के मामले में मोगा के डीएसपी जसपाल सिंह समेत दो दर्जन लोगों को नामजद किया है। इन आरोपियों में फरीदकोट के शिअद नेता प्रमाण सिंह मौड़ का नाम भी शामिल है।
पुलिस को दिए बयान में गांव मचाकी मल्ल सिंह निवासी सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ग्रीन एवेन्यू स्थित गुरुद्वारा साहिब के पीछे 5 एकड़ जमीन खरीदी थी। इस जमीन में जाने के लिए 11 फीट चौड़ा रास्ता बना हुआ है। डीएसपी जसपाल सिंह और प्रमाण सिंह मौड़ ने भी यहां पर अपने करीबी साथियों के नाम पर जमीन खरीदी हुई है। शिकायत के अनुसार डीएसपी जसपाल सिंह व प्रमाण सिंह मौड़ ने सरबजीत सिंह की जमीन पर नजर टिका रखी है और वे उसकी जमीन को सस्ते भाव में बेचने का दबाव बनाए हुए थे।
मंगलवार सुबह डीएसपी जसपाल सिंह, प्रमाण सिंह मौड़ और उनके साथियों राहुल बहादर, नीला सिंह, बलतेज सिंह, गुरदयाल सिंह, गुरतेज सिंह, गुरसेवक सिंह और नत्था सिंह समेत करीब एक दर्जन से अधिक अज्ञात हथियारबंद लोगों ने उसकी जमीन को जाने वाले रास्ते पर कब्जा करने का प्रयास किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डीएसपी जसपाल सिंह व प्रमाण सिंह मौड़ समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली प्रभारी जसवरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है और फिलहाल अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं इस मामले में डीएसपी मोगा जसपाल सिंह ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि इस जमीन के विवाद में उनका कोई लेना देना नहीं है और उनके खिलाफ केस दर्ज करवाने में एक आईजी स्तर के अधिकारी का हाथ है।