फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   moga, dera, premi, sikh, tension

मोगा में डेरा प्रेमियों और सिख समुदाय में बढ़ा तनाव

Wed, 09 Jul 2014 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Wed, 09 Jul 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
moga, dera, premi, sikh, tension
वाट्सअप पर एतराज योग्य टिप्पणी के बाद डेरा प्रेमियों और सिख समुदाय में टकराव की स्थिति बन गई है। डेरा प्रेमियों ने थाना बाघापुराना में युवक की शिकायत दी है। वे जहां पुलिस पर केस दर्ज करने का दबाव बना रहे हैं वहीं सिख समुदाय के नेता इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन



बुधवार को दोनों गुटों ने अलग-अलग बैठक की। बढ़ रहे तनाव के कारण बुधवार देर शाम डीआईजी फिरोजपुर रेंज मोहनीश चावला, जिला पुलिस प्रमुख गुरशरन सिंह संधू, एसपी (डी) हरजीत सिंह पन्नू समेत बाकी पुलिस अधिकारी बाघापुराना पहुंचे और मामला सुलझाने के लिए डेरा प्रेमियों से मीटिंग की। थाना बाघापुराना के एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने कहा कि मसला सुलझाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार लखा सिंह गांव चूहड़चक्क ने कुछ दिन पहले वाट्सएपस से एक टिप्पणी भेजी है। डेरा प्रेमियों ने इस बात का गंभीर नोटिस लेते नौजवान के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए थाना बाघापुराना पुलिस को कुछ दिन पहले शिकायत की थी। इससे पहले पुलिस की दोनों गुटों को ठंडा करने की कोशिशें असफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बारे में बुधवार को सिख समुदाय ने बाबा अमरीक सिंह के नेतृत्व में गुरुद्वारा बाबा मस्तान सिंह, बाघापुराना में मीटिंग करने के बाद  डीएसपी बाघापुराना बलविंदर सिंह से मुलाकात की और नौजवान को बेकसूर बताया। पुलिस के मुताबिक लखा सिंह ने भी इस बारे में भरोसा दिया कि उसने यह टिप्पणी किसी मंदभावना से नहीं भेजी और यह किसी की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ नहीं है।




वहीं सिख समुदाय का कहना है कि वह कानूनी लड़ाई लडे़ंगे। इस मीटिंग में सुरजीत सिंह रामगढ़ और चमकौर सिंह थराज भी मौजूद थे। दूसरी तरफ डेरा प्रेमियों ने बाघापुराना में नाम चर्चा की और इस टिप्पणी पर विचार किया। इसके बाद नेता पिर्थी सिंह और सतनाम सिंह ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। बढ़ रहे तनाव के कारण बुधवार देर शाम डीआईजी फिरोजपुर रेंज मोहनीश चावला, जिला पुलिस प्रमुख गुरशरन सिंह संधू, एसपी (डी) हरजीत सिंह पन्नू समेत बाकी पुलिस अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। मामला सुलझाने के लिए डेरा प्रेमियों से देर शाम तक मीटिंग जारी थी।



नवंबर 2013 में हुई थी हिंसक झड़प
जिले के गांव ढुड्डीके में 8 माह पहले 25 नवंबर 2013 को दोनों गुटों में हिंसक घटनाओं के कारण कई दिन तक स्थिति तनाव पूर्ण बनी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed