{"_id":"679e4418ac4ff314abe0fda22e536548","slug":"modi-punjab-sukhbir-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी लहर में बह जाएगी कांग्रेस : सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी लहर में बह जाएगी कांग्रेस : सुखबीर
ब्यूरो/ अमर उजाला,मलोट (मुक्तसर)
Updated Fri, 21 Mar 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि 1947 में भारत ने अंग्रेजों से से आजादी पाई थी और इस लोकसभा चुनाव में लोग कांग्रेस से आजादी हासिल करेंगे।
सुखबीर ने यह बात शुक्रवार को मलोट में आयोजित शिअद-भाजपा कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने फिरोजपुर से प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया के पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश में नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर चल रही है। इस लहर में कांग्रेस बह जाएगी। कांग्रेस की इतनी बुरी हालत है कि फिरोजपुर से अभी तक कोई प्रत्याशी ही नहीं मिल पाया है।
कई दिग्गज कांग्रेसी तो चुनाव लड़ने के इच्छुक ही नहीं हैं और मैदान छोड़ भाग रहे हैं। घुबाया को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एक-एक सांसद के जीतने की जरूरत है। इस अवसर पर सांसद शेर सिंह घुबाया, विधायक हरप्रीत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश धींगड़ा, पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, परमिंदर सिंह कोलियांवाली, लेखराज बठला, मनोहर लाल नागपाल, पार्षद जगतार सिंह बराड़, सरपंच सरोज सिंह, दिनेश गर्ग और प्रवीन जैन उपस्थित थे।