फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   miscreants fired on Mall Road Association President Harjinder Singh in Bathinda

वीडियो: बठिंडा में सरेबाजार कारोबारी की गोलियां मारकर हत्या, बाइक पर आए दो हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Sat, 28 Oct 2023 07:26 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 28 Oct 2023 07:26 PM IST
सार

बठिंडा में माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह उर्फ मेला पर दो बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। हरजिंदर सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मगर उनकी जान नहीं बच सकी। 

विज्ञापन
miscreants fired on Mall Road Association President Harjinder Singh in Bathinda
कुर्सी पर बैठे हरजिंदर सिंह उर्फ मेला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में शनिवार शाम पांच बजे अपनी दुकान के बाहर बैठे मॉल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष कारोबारी हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की बाइक सवार दो हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने छह गोलियां मारीं, जिससे हरजिंदर गंभीर घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद एसपी सिटी नरिंदर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। कारोबारियों ने रविवार को बठिंडा बंद का एलान किया है।

विज्ञापन


हरजिंदर सिंह उर्फ मेला पर गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोग जमा हुए तो भीड़ का फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गए। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के छह खोल बरामद किए हैं। ये खोल 9 एमएम पिस्टल के बताए जा रहे हैं। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि पूरे जिले में नाकाबंदी की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एक फुटेज में हमलावर दिखाई दे रहे हैं। पहली गोली हरजिंदर को नहीं लगी और दूसरी गोली उनके पैर में लगी। इसके बाद हमलावरों ने चार और गोलियां चलाईं। दोनों आरोपियों की 25-30 साल बताई जा रही है। शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने सीएम भगवंत मान पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि पंजाब में इस तरह की घटनाएं होने पर भी मान और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

शहर के दो प्रमुख लोग संदेह के घेरे में

सूत्रों से पता चला है कि हरजिंदर सिंह उर्फ मेला का शहर के दो प्रमुख लोगों के साथ विवाद चल रहा था। इसके चलते उक्त दोनों संदेह के घेरे में हैं। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि पार्किंग को लेकर पिछले दिनों में हरजिंदर का किसी से विवाद भी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed