{"_id":"62306c96da490a5aa9136a8e","slug":"mirrors-installed-in-windows-on-first-floor-of-shri-harmandir-sahib-in-amritsar-have-been-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: श्री हरमंदिर साहिब की पहली मंजिल पर खिड़कियों से हटाए गए शीशे, श्रद्धालुओं की मांग पर एसजीपीसी ने किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसला: श्री हरमंदिर साहिब की पहली मंजिल पर खिड़कियों से हटाए गए शीशे, श्रद्धालुओं की मांग पर एसजीपीसी ने किया बदलाव
Tue, 15 Mar 2022 04:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 15 Mar 2022 04:08 PM IST
सार
श्री हरमंदिर साहिब की पहली मंजिल की खिड़कियों पर कुछ माह पहले जब शीशे लगाए गए, तो श्रद्धालुओं ने इसे लेकर एसजीपीसी को एक शिकायत दी थी। इसमें कहा गया था कि शीशे लगाए जाने के बाद श्री हरमंदिर साहिब की पहली मंजिल पर बैठे श्रद्धालु पाठ नहीं सुन पा रहे थे।
विज्ञापन
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर
- फोटो : PTI
विस्तार
अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब की पहली मंजिल पर खिड़कियों में लगाए गए शीशों को हटा दिया गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्रद्धालुओं की मांग पर यह बदलाव किया है। गुरु घर की पहली मंजिल पर खिड़कियों में शीशे लगाकर पार्टिशियन अभी कुछ माह पहले ही किया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक श्री हरमंदिर साहिब की पहली मंजिल की खिड़कियों पर कुछ माह पहले जब शीशे लगाए गए, तो श्रद्धालुओं ने इसे लेकर एसजीपीसी को एक शिकायत दी थी। इसमें कहा गया था कि शीशे लगाए जाने के बाद श्री हरमंदिर साहिब की पहली मंजिल पर बैठे श्रद्धालु पाठ नहीं सुन पा रहे थे। तब यह शिकायत बाबा गुरप्रीत सिंह को दी गई थी। बाबा गुरप्रीत सिंह ने यह मुद्दा एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के सामने उठाया था। इसके बाद एसजीपीसी प्रधान ने गुरु घर की पहली मंजिल की खिड़कियों में लगाए गए शीशों को हटाए जाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
निर्देशों में यह भी कहा गया है कि खिड़कियों पर लगाए शीशों से गुरुघर में नमी बढ़ने और दीवारों पर सीलन बढ़ने की संभावना बढ़ने लगी थी। नमी और सीलन से गुरुघर के ढांचे को भी नुकसान होने का खतरा है। इसको देखते हुए ही एसजीपीसी ने श्रद्धालुओं की मांग को स्वीकार करते हुए यह फैसला लिया है। एसजीपीसी के पब्लिसिटी विभाग के जगतार सिंह खोदेबेट ने बताया कि श्रद्धालुओं की मांग को मुख्य रखते हुए यह फैसला लिया गया और गुरु घर की पहली मंजिल पर खिड़कियों में लगाए गए शीशों को हटा दिया गया।
विज्ञापन